एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी से 370 को लेकर सवाल पूछने पर कांग्रेस समर्थक की गुंडागर्दी, एबीपी गंगा के पत्रकार को धमकाया

प्रियंका के सामने ही कार्यकर्ता पत्रकार के साथ गुंडई करता रहा, लेकिन प्रियंका गांधी ने उन्हें रोका तक नहीं और बिना कुछ बोले वहां से निकल गईं.

सोनभद्र: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंची थीं. जहां उनसे सवाल पूछने के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता संदीप सिंह एबीपी न्यूज के सहयोगी चैनल एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतेश पांडेय से हाथापाई पर उतर आए. रिपोर्टर ने प्रियंका गांधी से धारा 370 को लेकर सवाल किया था. कांग्रेस कार्यकर्ता ने एबीपी गंगा के रिपोर्टर पर बीजेपी से पैसा लेकर आने, सवाल पूछने और परेशान करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं अपनी धौंस जमाते हुए कार्यकर्ता ने रिपोर्टर को धमकी भी दी.

कांग्रेस कार्यकर्ता ने रिपोर्टर से कहा, तुम्हें समझ नहीं आ रहा है. अभी ठोंक के यहीं बजा देंगे. मारेंगे तो गिर जाओगे. रिपोर्टर बार-बार बस इतनी ही बात कहता रहा कि प्रियंका जी देखिए आपके सामने धक्का मारा जा रहा है. प्रियंका के सामने ही धक्कामुक्की की गई. पर प्रियंका ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि धारा 370 के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा कि मैं यहां पीड़ितों से मिलने आई हूं.

प्रियंका के सामने ही संदीप सिंह पत्रकार के साथ गुंडई करता रहा, लेकिन प्रियंका गांधी ने संदीप सिंह को रोका तक नहीं और बिना कुछ बोले वहां से निकल गईं.

दरअसल, प्रियंका गांधी आज सोनभद्र के उम्भा गांव में आई हुई थीं. प्रियंका यहां उभ्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलने आई थीं.

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा-लोकतंत्र में ऐसे व्यवहार का कोई स्थान नहीं वहीं, एबीपी गंगा के रिपोर्टर पर हमले की घटना की भाजपा ने निंदा की है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने एबीपी गंगा के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस मानसिक तौर पर बौखला गई है. लोकतंत्र में ऐसे व्यवहार का कोई स्थान नहीं है. महाना ने कहा कि मामला दर्ज होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

गुस्से में पत्रकार संघ इस घटना के बाद पत्रकार संघ में भी काफी गुस्से में है. संघ के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को इस घटना के बारे में बताया है. पत्रकार संघ ने संदीप सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget