एक्सप्लोरर

कांग्रेस प्रवक्ता के टेस्ट में कई बड़े चेहरों की छुट्टी, परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी हुआ था

कांग्रेस में हुई परीक्षा के नतीजे आज जारी हो गए हैं. पार्टी ने यूपी में अलग-अलग कैटेगरी में 22 प्रवक्ता बनाये हैं. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज ये लिस्ट जारी की है. प्रवक्ता बनने के लिए पहली बार लिखित परीक्षा हुई, फिर इंटरव्यू हुआ.

लखनऊ: कांग्रेस में हुई परीक्षा के नतीजे आज जारी हो गए हैं. पार्टी ने यूपी में अलग-अलग कैटेगरी में 22 प्रवक्ता बनाये हैं. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज ये लिस्ट जारी की है. प्रवक्ता बनने के लिए पहली बार लिखित परीक्षा हुई, फिर इंटरव्यू हुआ. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और राज बब्बर ने नेताओं के इंटरव्यू लिए. इस बार की लिस्ट में कई बड़े और पुराने प्रवक्ताओं की छुट्टी हो गई है. कई नए और नौजवान नेताओं को कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है. राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद प्रवक्ता बनने के लिए पहली बार परीक्षा हुई. वो भी दो चरणों में. पहले दौर की परीक्षा में तो पर्चा भी लीक हो गया था. नेताओं से 14 सवाल पूछे गए थे. जैसे यूपी में दलितों के लिए लोक सभा की कितनी सीटें आरक्षित हैं. मनमोहन सरकार की क्या उपलब्धियाँ हैं? मोदी और योगी सरकार के असफलताएं क्या हैं? पहले चरण का टेस्ट 29 जून को हुआ था. प्रियंका चतुर्वेदी खुद दिल्ली से बंद लिफ़ाफ़े में सवाल लेकर आईं थीं. पहले चरण की परीक्षा में 70 नेता शामिल हुए. दूसरे दौर का टेस्ट 2 जुलाई को हुआ. इसमें 35 नेताओं ने परीक्षा दी. कई सीनियर नेताओं ने मन ही मन टेस्ट का विरोध भी किया लेकिन किसी की नहीं चली. यूपी कांग्रेस में 14 प्रवक्ता बनाये गए हैं. लिस्ट में अधिकतर चेहरे नए हैं. कई पुराने और सीनियर प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गयी है. नयी मीडिया टीम इस तरह से है- राजीव बक्शी- कोऑर्डिनेटर हिलाल नकवी- प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह- प्रवक्ता अशोक सिंह- प्रवक्ता शुचि विश्वास- प्रवक्ता ज़ीशान हैदर- प्रवक्ता उमाशंकर पांडे- प्रवक्ता सैफ अली नकवी- प्रवक्ता अनूप पटेल- प्रवक्ता अंशू अवस्थी- प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान- प्रवक्ता तनुज पुनिया- प्रवक्ता विशाल राजपूत- प्रवक्ता सचिन रावत- प्रवक्ता मीडिया इनपुट डिवीजन सुबोध श्रीवास्तव अजित कुमार पांडे मंजू दीक्षित मंसूर अली विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र मदान अमरनाथ अग्रवाल द्विजेन्द्र त्रिपाठी सुरेंद्र राजपूत जिन लोगो को मीडिया टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, वे प्रवक्ताओं के कहने पर ही न्यूज़ चैनल के डिबेट में जा सकते हैं या फिर कोई बयान जारी कर सकते हैं. कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के बेटों को भी प्रवक्ता बना दिया गया है. राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज और पूर्व सांसद ज़फर अली नकवी के बेटे सैफ को नयी टीम में जगह मिल गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संविधान पर हथौड़ा चला', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले इमरान मसूद
'संविधान पर हथौड़ा चला', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले इमरान मसूद
सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने का है मामला
सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने का है मामला
Video: सीएम योगी ने टीचर्स डे की दी बधाई, शिक्षकों को दिया खास संदेश
Video: सीएम योगी ने टीचर्स डे की दी बधाई, शिक्षकों को दिया खास संदेश
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- 'यह सही नहीं है'
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- 'यह सही नहीं है'

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget