एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर बोले योगी- शून्य में शून्य जोड़ने पर शून्य ही बचता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि "शून्य में शून्य जोड़ने से शून्य ही मिलता है."

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि "शून्य में शून्य जोड़ने से शून्य ही मिलता है."

आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने को पार्टी की "राजनीतिक वंशवाद" की संस्कृति को आगे बढ़ाना बताया.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा,"शून्य में शून्य जोड़ने का परिणाम शून्य ही आता है. इससे चुनावी नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उनकी नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने राजनीतिक वंशवाद की अपनी संस्कृति को ही बढ़ाया है."

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन 47 वर्षीय प्रियंका गांधी को बुधवार को फरवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महसचिव नियुक्त किया गया. उनकी जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में गोरखपुर भी शामिल हैं जहां से आदित्यनाथ पांच बार के सांसद रहे हैं.

मुख्यमंत्री नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल और छह ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन करने आए थे. उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा.

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती का नाम लिए बगैर कहा, "पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ बदकिस्मती जुड़ी थी. ऐसा कहा जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री इस क्षेत्र का दौरा करता है वह अपनी कुर्सी गंवा देता है. इसलिए इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई."

आदित्यनाथ ने कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मुझसे पूछा गया कि क्या मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दो शहरों का दौरा करुंगा तो मैंने कहा क्यों नहीं! नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है. हम कुर्सी या सत्ता के लिए काम नहीं कर रहे बल्कि हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं. मैंने मार्च 2017 से लेकर अब तक कई बार क्षेत्र का दौरा किया है और भविष्य में भी करता रहूंगा."

केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ खड़े हुए आदित्यनाथ ने समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूरे ना करने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, "राज्य में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्ण कार्यकाल के दौरान सभी के लिए केंद्रीय आवासीय योजना के तहत 20,000 मकानों की मंजूरी दी गई लेकिन छोटी-सी अवधि में हमने आठ लाख से ज्यादा मकान बना दिए. हम लोगों के लिए और मकान बनाने की अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पीयें
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पीयें
CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट
CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget