एक्सप्लोरर

मेरठ: BSP के पूर्व सांसद के भाई की फैक्ट्री समेत आधा दर्जन मीट फैक्ट्रियां सील

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीएसपी के पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के भाई एवं बीएसपी नेता की फैक्ट्री समेत आधा दर्जन मीट फैक्ट्रियों में छापामारी की गई. छापामारी के बाद फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया.

मुर्गियों का दाना बनाने वाली वसीम अहमद की फैक्ट्री में छापामारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में हापुड़ रोड पर अलीपुर में पूर्व बीएसपी सांसद हाजी शाहिद अखलाक के भाई एवं बीएसपी नेता राशिद अखलाक की मीट की फैक्ट्री के अलावा अलीपुर में ही स्थित मुर्गियों का दाना बनाने वाली वसीम अहमद की फैक्ट्री में छापामारी की गई.

मेरठ जिले की जलालपुर में बंद पड़े एक बर्फखाने में छापामारी की गई तो वहां भारी मात्रा में मीट के टुकड़े धूप में सूख रहे थे. इसके अलावा अब्दुलापुर, लिसाड़ी गेट, कोतवाली, इंचौली, जानी आदि इलाकों में भी अवैध बूचड़खाने संचालित होते पकडे गये हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार कुल छह मीट फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कर फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है.

पिछले कई सालों से बूचड़खानों के खिलाफ आवाज

जिला नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य कुंवर शुजाअत अली कहते हैं कि बूचड़खानों के खिलाफ ऐसी सक्रियता सरकारी अधिकारियों में पहले किसी सरकार में देखने को नहीं मिली थी, जबकि पिछले कई सालों से बूचड़खानों के खिलाफ आवाज उठाती रही है.

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े मीट कारोबारी और बीएसपी के पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक ने कार्रवाई को अवैध बताते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई तो ठीक है लेकिन इसकी आड़ में जिस तरह वैध मीट संचालकों का उत्पीड़न शुरु हुआ है वह गलत है. अखलाक के अनुसार वे इस मामले में सरकारी अफसरों से तो बात करेंगे ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget