एक्सप्लोरर

यूपी सरकार की शुरूआती जांच में सोनभद्र नरसंहार के पीछे एसपी और कांग्रेस कनेक्शन

यूपी सरकार की तरफ़ से बताया गया है कि मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त समाजवादी पार्टी का नेता है. ये भी पता चला है कि आरोपी प्रधान को अखिलेश सरकार में सड़क बनाने के कुछ ठेके भी मिले थे.

नई दिल्ली: सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद से ही यूपी की राजनीति गर्म है. संसद से लेकर सड़क तक हंगामा मचा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज उम्भा गांव का दौरा किया. पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की. वे लखनऊ लौटकर आए तो फिर एक बार इस घटना के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को क़सूरवार ठहराया. ये आरोप वे पहले ही दिन से लगाते रहे हैं. लेकिन आज उनके ऑफ़िस से इस बारे में कुछ सबूत पेश किए गए.

यूपी सरकार की तरफ़ से बताया गया है कि मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त समाजवादी पार्टी का नेता है. वो पार्टी के विधायक रहे रमेश चंद्र दूबे का दाहिना हाथ माना जाता है. राज्य सरकार के दावे के मुताबिक़ पिछले लोकसभा चुनाव में आरोपी ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार किया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने अखिलेश यादव की पार्टी के लिए काम किया था. सोनभद्र के डीएम की शुरूआती जांच में ये सारी बातें सामने आई हैं. ये भी पता चला है कि आरोपी प्रधान को अखिलेश सरकार में सड़क बनाने के कुछ ठेके भी मिले थे.

जिस ज़मीन को लेकर दस लोगों की जान चली गई. वो कुछ पहले तक एक सोसाइटी की थी. जिसका नाम आदर्श सोसाइटी था. इसी सोसाइटी से आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने कुछ ज़मीन ख़रीदी थी. जिस पर क़ब्ज़े के लिए उसके तीन सौ समर्थक हथियार लेकर 17 जुलाई को उम्भा गांव पहुंचे थे. जब गांव वालों ने विरोध किया तो प्रधान के समर्थकों ने फ़ायरिंग कर दी. इसी गोली बारी में दस लोगों की मौत हो गई. अब यूपी सरकार की तरफ़ से बताया गया है कि आदर्श सोसाइटी कांग्रेस नेता ने बनाई थी. ये सोसाइटी बिहार से राज्य सभा के सांसद रहे महेश्वर नारायण सिंह की थी. जिनके चाचा चंद्रेश्वर नारायण सिंह यूपी के गवर्नर थे. वे 1980 से लेकर 1985 तक राज्य के राज्यपाल रहे. डीएम की रिपोर्ट के मुताबिक़ महेश्वर नारायण सिंह ने उस समय के राजा आनंद शाह से जमीन लेकर सोसाइटी बनाई थी. बाद में 1989 में इसी सोसाइटी की कुछ जमीन एक आईएएस अफसर और उनके रिश्तेदारों के नाम कर दी गई.

घटना के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कनेक्शन पर ठीकरा फोड़ रहे हैं. यूपी विधानसभा में भी उन्होंने यही बात कही. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के हर छोटे बड़े नेता भी इसी लाईन पर बयान दे रहे हैं. प्रियंका गांधी को सोनभद्र नहीं जाने दिया गया. उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में ही रोक लिया गया. यहीं पर प्रियंका ने पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 23 तारीख़ को सोनभद्र का दौरा करेंगे. अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी प्रधान यज्ञदत्त और उसके भाई देव दत्त समेत 28 लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.

कर्नाटक: कल हो सकता है कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर फैसला, सरकार बनाने की स्थिति में बीजेपी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget