एक्सप्लोरर

अपराध पर चुप रहना भी अपराध : योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तत्पर है.

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तत्पर है. अपराध पर मौन रहना भी अपराध है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. ळड़कियों और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है.

लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन

मुख्यमंत्री रविवार को एचटी वुमेन अवार्ड-2018 के वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक पहल के मद्देनजर राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं. लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है. साथ ही, 1090 वुमेन पावर लाइन, घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है. इन सुविधाओं के प्रति महिलाओं को और अधिक जागरूक किए जाने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में उपस्थित गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूनम यादव को डिप्टी एसपी पद का प्रस्ताव देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं. इनके सम्मान में शीघ्र ही समारोह का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को पुलिस-प्रशासन में स्थान दिया जाएगा.

महिलाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करके समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से पुरस्कृत किया जाता है. पिछले लाव की तरह इस साल भी बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. राज्य सरकार महिलाओं से संबंधित स्पेशल फोर्स की तीन बटालियन का गठन कर रही है. इसमें लगभग तीन हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को एचटी वुमेन अवॉर्ड-2018 प्रदान किए. एचटी वुमेन अवॉर्ड-2018 डॉ. रोशन जहां और रनरअप अवॉर्ड प्रियंका भट्टी को दिया गया. इसके अतिरिक्त रीडर्स च्वाइस कैटेगरी के तहत नवनीत सिकेरा और शालू सिंह को सम्मानित किया गया. जजेज च्वाइस अवॉर्ड मोनिका सिंह एवं लक्ष्मी गौतम को प्राप्त हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget