एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: विधानसभा चुनाव के तर्ज पर सीएम योगी ने तैयार किया ‘संकल्प पत्र’

बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अवैध बूचडखाने बंद करवाने का वायदा किया था तो निकाय चुनाव में पार्टी ने घोषणापत्र में गायों के लिए हर शहर में गोशाला खोलने का एलान किया है.

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान संभाले हुए आठ महीने हो चुके हैं लेकिन उनकी असली परीक्षा अब शुरू होगी. जाहिर है यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार निकाय चुनाव होने हो रहे हैं. इसी के मद्देनजर बीजेपी रविवार को घोषणापत्र जारी कर रही है. बीजेपी ने इस घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है.

ये पहला मौक़ा है जब बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया है. वैसे तो बीएसपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी चुनाव में किस्मत आजमा रही है लेकिन किसी भी पार्टी की मैनिफेस्टो जारी करने की कोई योजना नहीं है. बीजेपी इस चुनाव में योगी सरकार के कामकाज पर वोट मांग रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे.

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ में यूपी की जनता से कई लोकलुभावन वादे किये गए हैं. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाये जाएंगे. बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अवैध बूचड़खाने बंद करवाने का वायदा किया था तो निकाय चुनाव में पार्टी ने घोषणापत्र में गायों के लिए हर शहर में गोशाला खोलने का एलान किया है. जबकि आवारा पशुओं के लिए कांजी भवन बनाये जाएंगे. इसके साथ ही धार्मिक जगहों पर मेले आयोजित किए जाएंगे.

‘संकल्प पत्र’ में बीजेपी ने कहा है कि पानी का कनेक्शन मुफ़्त दिया जाएगा. सभी शहरों में सरकारी बस अड्डों पर फ्री वाईफाई मिलेगा. ‘संकल्प पत्र’ के जारी होने के बाद इसे सभी बड़े शहरों के घर-घर पहुंचाया जाएगा. बीजेपी के यूपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इसमें किए गए सारे वादे दो साल में पूरे किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget