एक्सप्लोरर

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने पैसों के लिए सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

मंत्री ने यह गुहार टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत के लिए रकम मुहैया कराए जाने को लेकर लगाई है. राजेंद्र प्रताप ग्रामीण अभियंत्रण सेवा यानी आरईएस विभाग के मुखिया हैं.

इलाहाबाद : यूपी के एक कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ़ मोती सिंह ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. मंत्री ने यह गुहार टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत के लिए रकम मुहैया कराए जाने को लेकर लगाई है. राजेंद्र प्रताप ग्रामीण अभियंत्रण सेवा यानी आरईएस विभाग के मुखिया हैं. उनका विभाग ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनाता है. हालांकि विभाग के पास इसके लिए अपना कोई बजट नहीं होता है. यह विभाग सिर्फ सांसद और विधायक निधि से रिलीज हुई रकम से ही सड़कें बनाने और दूसरे काम करता है. कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह खुद यह कबूल करते हैं कि समूचे यूपी में उनके विभाग द्वारा बनाई गई तमाम सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं. वह सड़कों के गड्ढे दूर तो करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास कोई बजट नहीं है. इस वजह से वह सड़कों की मरम्मत कराकर उनमें हुए गड्ढों को नहीं भर पा रहे हैं. कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बजट के लिए सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. उनकी अपील है कि दूसरे विभागों की तरह उनके विभाग को भी अलग से बजट मुहैया कराया जाए, ताकि वह भी कुछ काम कर सकें. मंत्री मोती सिंह ने इलाहाबाद में मीडिया से बात करते हुए बताया कि यूपी में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का गठन 1972 में हुआ था. उनके मुताबिक़ उन्होंने इस बारे में कई बार सीएम योगी से अपील भी की है. मंत्री ने दावा किया है कि सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह उनकी इस मांग पर जल्द ही कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पेश करेंगे. मोती सिंह का कहना है कि उन्हें इसलिए भी अलग से बजट मिलने का भरोसा है क्योंकि पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों की ही प्राथमिकता विकास है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget