एक्सप्लोरर

अपराध से यूपी 'लहूलुहान'- 24 घंटे में हुईं 12 हत्याएं, विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

सहारनपुर में पत्रकार समेत उसके भाई की गोली मारकार हत्या कर दी गई. अकेले प्रयागराज में 12 घंटे में 6 हत्याएं हुईं. बांदा में जमीनी विवाद में एक आदमी की हत्या हुई. बुलंदशहर में ऑनर किलिंग के शक में लड़की की हत्या कर दी गई. सुल्तानपुर के लम्भुआ में भी हत्याएं हुईं.

लखनऊ: पिछले 24 घंटे में हुई ताबड़ताड़ हत्या की वारदातों से उत्तर प्रदेश दहल उठा है. कानून व्यवस्था, अपराध समाज को लेकर किए गए योगी सरकार के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं. अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई. ऑपरेशऩ क्लीन चलाया जा रहा है. पर पिछले 24 घंटे में हुआ वो प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है.

सिलसिलेवार तरीके से हो रहे अपराध इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ अब बाकी नहीं रह गया है. बेखौफ अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

सहारनपुर में पत्रकार समेत उसके भाई की गोली मारकार हत्या कर दी गई. अकेले प्रयागराज में 12 घंटे में 6 हत्याएं हुईं. बांदा में जमीनी विवाद में एक आदमी की हत्या हुई. बुलंदशहर में ऑनर किलिंग के शक में लड़की की हत्या कर दी गई. सुल्तानपुर के लम्भुआ में भी हत्याएं हुईं.

बता दें कि योगी सरकार ने जब प्रदेश का काम काज संभाला था पूर्व अखिलेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर ही सवाल उठाया था. पर अब इन वारदातों के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगा है.

प्रदेश में हुई इन घटनाओं के बाद विपक्ष पूरी तरह से योगी सरकार पर हमलावर हो गया है.

मायावती बोलीं- अपराध चरम पर हैं और हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी

यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहाँ गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं और हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है. हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है.

अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं- प्रियंका गांधी

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, "आप इस व्यवस्था को क्या कहेंगे जहां हर दिन गोली चलाकर सरेआम हत्याओं का दौर जारी है. अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं. यूपी तो अपराधयुक्त है ही."

अखिलेश बोले- 'उत्तम प्रदेश' की जगह यूपी को कहा जा रहा है 'हत्या प्रदेश' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता देती थी, भाजपा सरकार को भी इतनी मदद तो करनी ही चाहिए.

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि पहले उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है.

यूपी: अपराधियों के हौसले बुलंद, 12 घंटे में 6 हत्याओं से दहला प्रयागराज

यूपी: प्रयागराज में 12 घंटे में 6 हत्या की वारदात, एक ASI समेत तीन चौकी इंचार्ज सस्पेंड- 8 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर पत्रकार हत्याकांड: सीएम योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश, विपक्ष ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget