एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2019: आधार से लिंक होगा परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन, सेंटर पर कैमरे के साथ होंगे वॉइस रिकार्डर

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, ''परीक्षा केंद्र में निर्धारित क्षमता के अनुसार परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित की जाएगी. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी और परीक्षा कक्ष में वेलकम फ्रेंड कैमरा के साथ-साथ वॉइस रिकार्डर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.''

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से एक साथ शुरू होंगी और 2 मार्च को खत्म होंगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा की समय सारणी निर्धारित करते समय सार्वजनिक अवकाशों के साथ-साथ कुंभ का भी विशेष तौर से ख्याल रखा गया है.

लखनऊ के शास्त्री भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ.शर्मा ने ने यह भी बताया कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह की पाली की परीक्षाएं 7.30 बजे के बजाय 8 बजे शुरू होंगी और 11. 15 बजे तक चलेंगी. दूसरी पाली की परीक्षाओं का समय दोपहर बाद 2 से 5.15 बजे तक रहेगा.

डॉ.शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन कराया जाएगा और पारदर्शी परीक्षा,मूल्यांकन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में क्रमांक की उत्तर पुस्तिकाएं प्रयुक्त की जाएंगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा, जहां विगत 3 वर्षो से बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई हो या पहले से काली सूची में हैं.

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में निर्धारित क्षमता के अनुसार परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित की जाएगी. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी और परीक्षा कक्ष में वेलकम फ्रेंड कैमरा के साथ-साथ वॉइस रिकार्डर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि ऐसे संदिग्ध एवं संवेदनशील विद्यालयों को चिह्न्ति किया जाएगा, जहां पठन-पाठन का कार्य नहीं हो रहा है या बच्चे विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं. इस तरह के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षार्थी के पंजीकरण को आधार से लिंक किया जा रहा है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पुस्तकें परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित रहेंगी.

डॉ.शर्मा ने पिछले लगभग डेढ़ वर्षो के दौरान उनके विभाग द्वारा किए गए कार्यो का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 42 करोड़ अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करके विगत कई वर्षो से शिक्षकों के मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षकों से संबंधित पारिश्रमिक का भुगतान कराया गया है.

उन्होंने कहा कि छात्र हित में रिक्त पदों को नियत मानदेय के आधार पर तैनाती से भरने के लिए प्रत्येक जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों का पुल तैयार किया गया है. बोर्ड परीक्षा के संचालन और मूल्यांकन में भी शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget