एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश यादव बोले- चुनाव नजदीक आते-आते बीजेपी की भाषा का स्तर और गिरेगा

अखिलेश ने कहा कि दुनिया में कहीं भी भीड़ आदमी को मार रही हो. इसका भी तो डंका बज रहा होगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बीजेपी ने बोला है. उनकी राजनीतिक भाषा, व्यवहार जनता ने देख लिया है. अब तो चुनाव के दिन कम बचे हैं अब उन्हें जनता बताएगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा-बसपा गठबंधन से बीजेपी निराश और कुंठाग्रस्त है. चुनाव करीब आते-आते बीजेपी के लोगों की भाषा में अभी और गिरावट दिखेगी. अखिलेश ने बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाली बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह की भाषा पर यह बयान दिया.

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश की जनता अगले चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री चाहती है. उन्होंने कहा कि देश नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है. क्या बीजेपी के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई नया चेहरा है?

अखिलेश ने सपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की छात्र इकाई के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनने में आया है कि भारत का डंका दुनिया में बज रहा है. चलो..कम से कम ठोको नीति से डंके पर तो आ गए.

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा झूठ बोलने में भी बीजेपी को शर्म नहीं आ रही है. हकीकत यह भी है कि भुखमरी और बेरोजगारी सबसे ज्यादा भारत में है. यही नहीं हेल्थ इंडीकेटर्स पर जाएं और बीमारियों पर चर्चा करें तो कई स्टडी बताती हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बीमारी भारत में फैल रही हैं.

अखिलेश ने कहा कि दुनिया में कहीं भी भीड़ आदमी को मार रही हो. इसका भी तो डंका बज रहा होगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बीजेपी ने बोला है. उनकी राजनीतिक भाषा, व्यवहार जनता ने देख लिया है. अब तो चुनाव के दिन कम बचे हैं अब उन्हें जनता बताएगी.

बीजेपी विधायक द्वारा बसपा मुखिया मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश ने कहा कि कोई राजनीतिक दल यह ट्रेनिंग नहीं देता होगा कि क्या भाषा होगी. बीजेपी के लोग जो भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हैं, सोचिए उनकी भाषा क्या है. उनकी विधायक ने बसपा मुखिया मायावती के लिए जिस स्तर की घटिया भाषा का इस्तेमाल किया, वह गलत है. क्या राजनीति में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी विधायक की भाषा से तो लग रहा है कि यह लोग फ्रस्टेट (कुंठाग्रस्त) और हताश हैं. कहा कि बीजेपी वाले अपने काम ना बताकर दूसरी तरफ चुनाव ले जाना चाहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि बड़ी कुर्सी वाले की भी भाषा बदल गई है. अभी तो चुनाव करीब आ रहा है. अभी इनकी भाषा का स्तर और गिरेगा.

एक सवाल पर उन्होंने कहा, "बीजेपी ने 40 से ज्यादा पार्टियों के साथ गठबंधन किया है. कोलकाता में तो अभी 20-22 दल के नेता ही साथ नजर आए हैं. हमारे पास तो प्रधानमंत्री के कई दावेदार हैं, लेकिन बीजेपी के पास कोई नया नाम नहीं है. जीत का दावा कर रही बीजेपी के पास अगर इस पद के लिए कोई दूसरा चेहरा हो तो बताए. गठबंधन तो अपना प्रधानमंत्री आसीन करने की तैयारी में लगा है."

उन्होंने कहा कि एक बात तो तय है कि देश नया प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. नया प्रधानमंत्री ही सारी समस्याएं दूर कर देगा.

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा नेतृत्व ने गठबंधन के बाद सीट बंटवारे के मामले में उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर निर्णय ले लिया है. इसका एलान भी जल्द होगा. सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह) जहां से चाहें वहां से चुनाव लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget