एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश यादव ने कहा- सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है बीजेपी, यह सिलसिला रुकना चाहिए

अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान सेना की वर्दी पहनने वाले दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा कि अगर कोई नागरिक सेना की वर्दी पहनता है तो उसे सजा मिलती है, क्या किसी ने कोई शिकायत दर्ज करायी है?

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनावी फायदे के लिए सेना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सेना देश की है, ना कि किसी राजनीतिक पार्टी की.

अखिलेश ने कहा, ''ये (बीजेपी) फौज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. यह सिलसिला रुकना चाहिए. सेना तो देश की होती है, किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं.'' प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान सेना की वर्दी पहनने वाले दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा 'अगर कोई नागरिक सेना की वर्दी पहनता है तो उसे सजा मिलती है, क्या किसी ने कोई शिकायत दर्ज करायी है?' पिछले महीने पुलवामा में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि पूरा देश इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है. साथ ही देश इस वारदात में मारे गए जवानों को 'शहीद' का दर्जा और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग कर रहा है.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी और जनता बीजेपी को उसके झूठ-फरेब के लिए सबक सिखाएगी.

अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव जयंत चौधरी के साथ इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के साथ गठबंधन में आरएलडी के शामिल होने की औपचारिक घोषणा भी की. आरएलडी प्रदेश की मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस भी उनके गठबंधन में शामिल है. इसके तहत उसके लिए अमेठी और रायबरेली सीटें छोड़ी गयी हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के सभी साथी मिलकर बीजेपी को हराएंगे.

गठबंधन के तहत रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दिए जाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, मगर इसकी औपचारिक घोषणा आज की गयी.

गठबंधन के तहत अब प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा, 37 पर सपा और तीन सीटों पर आरएलडी चुनाव लड़ेगी. वहीं, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget