एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप केस: जानिए इस मामले से जुड़ी हर बात, पढ़ें- 2017 से अब तक क्या-क्या हुआ

उन्नाव रेप केस मामले में 2017 से अब तक जो कुछ भी हुआ है जानिए उसकी हर डिटेल. पीड़िता द्वारा आत्मदाह की कोशिश से लेकर अब पीड़िता की गाड़ी को टक्कर मारे जाने तक की पूरी कहानी.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. पीड़िता की गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत में उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और पीड़िता गंभीर रूप से घायल हैं. दरअसल, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता जेल में बंद अपने चाचा से मिलने के लिए अपनी दो महिला रिश्तेदारों के साथ गाड़ी से जा रही थी. रास्ते में गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना के बाद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक बार फिर से चर्चा में है. चलिए आपको बताते हैं आखिर ये उन्नाव गैंगरेप केस क्या है और बीजेपी विधायक सेंगर का इससे क्या लेना-देना है. 2017 से लेकर आज तक इस खबर से जुड़ी हर जानकारी आपको यहां मिलेगी.

साल 2017 में एक लड़की ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया. मामला मीडिया में आया तो पता चला कि जिस लड़की ने आत्मदाह का प्रयास किया है वह उन्नाव की रहने वाली है और उसने विधायक पर रेप का आरोप लगाया है.

इसके बाद पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया. आरोप था कि पुलिस के सामने विधायक के लोगों ने पीड़िता के पिता को पीटा. इस मामले में पीड़िता के पिता को ही जेल भी भेज दिया गया. दरअसल पुलिस ने उनकी बेटी के साथ रेप का मुकदमा नहीं लिखा था, इससे परेशान होकर वो कोर्ट की शरण में चले गए थे.

कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. आरोप है कि मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज विधायक के भाई ने अपने लोगों के साथ मिल कर पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटा. पुलिस ने मारपीट के मामले में पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया.

जेल में उनकी तबियत खराब हो गई और खून की उल्टियां होने लगीं तो उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पिटाई के कारण उनकी आंतें फट गई थीं. इस बीच उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर सामने आए और खुद को निर्दोष बताया.

उन्होंने पीड़िता के चाचा पर आरोप लगाए और कहा कि प्रधानी के चुनाव के कारण वह (चाचा) उनसे रंजिश रखते हैं. इस सबके बीच विपक्ष योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था और एक के बाद एक बयान सामने आ रहे थे. उस वक्त योगी सरकार कानूव व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार घिरती हुई नजर आ रही थी.

ऐसे में सीएम योगी ने कहा कि इस मामले को दोषी बक्शे नहीं जाएंगे. मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश जारी कर दिए. इसी के बाद विधायक के भाई अतुल सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया. इधर एसआईटी ने भी अपनी जांच शुरु कर दी थी लेकिन दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दिया था.

अप्रैल 2018 में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका भी दायर की गई. इसी दौरान विधायक की पत्नी ने अपने पति को बेगुनाह और पीड़ित परिवार को झूठा बताया. इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और जांच रिपोर्ट मांगी.

हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा कि पॉक्सो एक्ट में एफआईआर के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई है. इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला और मोदी सरकार पर निशाना साधा. कठुआ के साथ-साथ इस दौरान उन्नाव केस की भी बात की गई.

इसी के तुरंत बाद कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया. मई 2018 में उन पर जेल से गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगा. अगस्त 2018 में घटना के एक गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

2019 में जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिलने के लिए बीजेपी नेता और सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे.

अब रेप पीड़िता अपनी दो रिश्तेदारों, ड्राइवर के साथ अपने चाचा से मिलने जा रही थी जो जेल में बंद हैं. अचानक एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई जबकि ड्राईवर और पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. जिस ट्रक से ये हादसे हुआ उसे नंबर प्लेट पर काला पेंट किया हुआ था और हादसे के वक्त सुरक्षाकर्मी पीड़िता के साथ नहीं थे.

डीजीपी यूपी ओपी सिंह का कहना है कि पीड़िता खुद ही सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ नहीं ले गई थीं. फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़िता का इलाज किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल
मंडी: कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में देरी पर नाराज
मंडी: कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में देरी पर नाराज

वीडियोज

Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget