एक्सप्लोरर

ब्वॉय फ्रेंड के साथ रूम में थी युवती, भाई ने पकड़ा तो प्रेमी पर ही लगा दिया छेड़छाड़ का आरोप

प्रेमिका के भाई ने शिवम के खिलाफ रेप का प्रयास और छेड़छाड़ की तहरीर दी है. प्रेमिका के भाई का कहना है कि शिवम ने बहन को बहला-फुसला कर घर पर बुलाया और उसके साथ जबदस्ती की.

कानपुर: कानपुर में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना बहुत भारी पड़ गया. दरअसल प्रेमी-प्रेमिका के एक साथ रूम में होने का पता प्रेमिका के भाई को चल गया. फिर क्या था प्रेमिका का भाई दर्जनों लड़को को लेकर प्रेमी के घर जा धमका. भाई लगातार दरवाजा खटखटाने लगा पर दरवाजा नहीं खुला. नाराज भाई खिड़की तोड़कर घर के अन्दर घुस गया और दोनों को पीटते हुए बाहर लाया. प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया.

बर्रा थाना क्षेत्र के आई ब्लाक में रहने वाला शिवम फिटर से आईटीआई कर रहा है. शिवम के घर के पास ही रहने वाली युवती से उसका बीते दो साल से अफेयर चल रहा था. दोनों की चोरी चुपके फोन पर बातचीत भी होती थी. युवती एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है. शिवम से मिलने के प्लान के मुताबिक वो स्कूल से जल्दी आ गई थी.

गेट नहीं खुला तो भाई ने तोड़ दी खिड़की

सोमवार को शिवम के घर पर कोई नहीं था,तभी उसने प्रेमिका को फोन किया. मौका देख कर प्रेमिका भी शिवम के घर पहुंच गई. लेकिन शिवम का घर मोहल्ले में होने की वजह से इसकी जानकारी प्रेमिका के भाई को हो गई. प्रेमिका का भाई अपने दोस्तों के साथ शिवम के घर जा पंहुचा. वह काफी देर तक गेट खटखटाता रहा लेकिन शिवम ने गेट नहीं खोला. इससे नाराज हो कर उसने ईट पत्थर मारकर घर की खिड़की तोड़ी और अंदर घुस गया.

यह हंगामा देख कर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए. प्रेमिका का भाई शिवम को घसीटते हुए बाहर लाया और उसकी जमकर धुनाई की. इसके साथ ही अपनी बहन को भी जमकर पीटा ,पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका के भाई ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला

प्रेमिका के भाई ने शिवम के खिलाफ रेप का प्रयास छेड़छाड़ की तहरीर दी है. प्रेमिका के भाई का कहना है कि शिवम ने बहन को बहला-फुसला कर घर पर बुलाया और उसके साथ जबदस्ती कर रहा था. जब बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी तो शिवम के घर जाकर उसके चुंगल से बहन को छुड़ाया.

प्रेमी ने कहा- परिवार के दबाव में आरोप लगा रही है लड़की

वहीं शिवम का कहना है कि मेरा दो साल से इस लड़की से अफेयर चल रहा है. हम लोग बहुत अच्छे दोस्त हैं अक्सर एक दूसरे से मुलाकात करते रहते हैं. आज भी मेरे घर पर कोई नहीं था तो हम दोनों बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे. जब लड़की के भाई ने गेट खटखटाया तो लड़की ने ही कहा था की दरवाजा मत खोलना. अब मुझ पर परिवार के दबाव में आरोप लगा रही है. बर्रा कार्यवाहक थानाध्यक्ष मान सिंह के मुताबिक एक प्रेमी-प्रेमिका का मामला सामने आया है. युवती के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है ,उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget