राजस्थानः ग्रेजुएट बेरोजगारों को मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना का मिलेगा लाभ, हर महीने मिलेंगे 3500 रुपए
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्य के ग्रेजुएट व उसके समकक्ष डिग्री वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना का लाभ मिलेगा.

जयपुरः राजस्थान के ग्रेजुएट या उसके बराबर डिग्रीधारी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपए प्रति महीने तक का बेरोजगारी भत्ता मिलता है.
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्य के ग्रेजुएट व उसके समकक्ष डिग्री वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक फरवरी 2019 से मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना का लाभ मिलेगा.
राजस्थान सरकार ने राज्य में ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को बरोजगारी भत्ता देने के लिए पहले ही चल रही अक्षत योजना के नाम में बदलाव कर 'मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजन' एक फरवरी 2019 से लागू की है. इसके लिए लाभार्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है.
योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते के रूप में पुरुष को तीन हजार रुपए प्रतिमाह व महिला और विशेष योग्यजन लाभार्थी को 3500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा. यह राशि दो साल तक या खुद का रोजगार मिलने तक राज्य सरकार देगी. मिलेगी.
ओम बिरला सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष बने, तारीफ में पीएम मोदी ने कहा- गर्व का पल है
लोकसभा: स्पीकर चुने गए ओम बिड़ला को खुद कुर्सी तक ले गए पीएम मोदी । देखिए























