एक्सप्लोरर

वाराणसी में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से 18 लोगों की मौत

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर अभी तक 18 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक समिति के गठन का आदेश दिया है.

लखनऊ/वाराणसी: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर अभी तक 18 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक समिति के गठन का आदेश दिया है.

यह दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने घटित हुई है. घटनास्थल का नजारा बड़ा ही वीभत्स है. निर्माणाधीन पिलर के नीचे चार कारें, पांच ऑटो, एक सिटी बस और कई मोटरसाइकिल दब गई हैं.

वाराणसी पुल हादसा: लगा जैसे आसमान ही फट गया, सामने आईं दर्दनाक तस्वीरें

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर है और मलबे में अनेक लोगों के दबे होने की आशंका है. मलबे में कई वाहन भी दबकर बुरी तरह पिचक गये हैं.

योगी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को राहत और बचाव के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस हादसे में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

पांच साल से बन रहा था पुल, अब हुआ भीषण हादसा

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल को मौके पर भेजा गया है और पुलिस तथा पीएसी बल भी पहुंच रहा है. स्थानीय प्रशासन ने मौके पर चिकित्सा दल भी भेजे हैं.

रेलवे स्टेशन के पास कई महीनों से बन रहा ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा. ओवर ब्रिज का हिस्सा जमीन पर गिरते ही नीचे मौजूद कई गाडियां इसके मलबे में दब गईं. ओवरब्रिज का पिलर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई और अफरातफरी की स्थिति मौके पर हो गई.

LIVE: वाराणसी में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 12 की मौत

इस दौरान भागादौड़ी और जान बचाने की कोशिश में कई लोग गिरकर घायल भी हो गए. काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए. हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में उतर गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget