एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाये मोदी सरकार - उद्धव ठाकरे

शिवसेना ने ठाकरे की इस यात्रा का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए भगवान राम का धन्यवाद करना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रतिज्ञा करना बताया है.

अयोध्या: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पार्टी के 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अस्थायी रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की. अपने बेटे आदित्य के साथ आज सुबह यहां पहुंचे ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसदों से मुलाकात की जो शनिवार को ही यहां पहुंच गए थे. सांसदों से मुलाकात के बाद उन्होंने अस्थायी मंदिर में पूजा की.

रामलला के दर्शन के बाद उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस की. ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है. मैंने नारा दिया था कि पहले राम मंदिर फिर सरकार. कल से सत्र शुरू हो रहा है, उससे पहले रामलला का दर्शन कर वो अपना करियर शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द से जल्द राम मंदिर बनेगा. ये ऐसी जगह है कि यहां बार बार आने का दिल करता है. आगे भी मैं आता रहूंगा. उद्धव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में सालों से है, इसपर चर्चा होती रही है लेकिन अब मजबूत सरकार है. उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ी तो आगे चलकर सरकार के जरिए  राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि राम मंदिर पर सरकार अध्यादेश लेकर आये. उन्होंने, "कहा कि हम चाहते हैं हिन्दू एक हो जाएं और हमारी एकता क़ायम रहे. मेरी अयोध्या आने की वजह राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण है. हम सरकार के साथ हैं और हम सब मिलकर राम मंदिर बनाएंगे." उद्धव के रामलला के दर्शन के समय कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. अयोध्या में शिवसेना के सांसदों ने ढोल नगाडों के बीच उद्धव का स्वागत किया. शिवसेना प्रमुख पत्नी और बेटे के साथ विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे. हवाई पट्टी पर अयोध्या प्रशासन के साथ शिवसेना के नेताओं ने उनका स्वागत किया.

 बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे का यह पहला अयोध्या दौरा है. इससे पहले वह पिछले साल नवंबर के महीने में यहां की यात्रा पर आए थे. वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण में कोई संशय नहीं है और यह अवश्य बनेगा. उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो कानून बनाकर मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पिछले साल नवंबर में किया गया वादा पूरा कर रहे हैं कि वह चुनाव बाद यहां फिर आएंगे. उन्होंने रामलला को राजनीति का नहीं बल्कि आस्था का विषय बताया.

चुनाव के नजरिए से नहीं देखा जाए इस यात्रा को

शिवसेना ने पार्टी अध्यक्ष और सांसदों की इस अयोध्या यात्रा के बारे में इससे पहले भी बताया था. वहीं, शिवसेना चीफ की यात्रा पर पार्टी नेता अनिल सिंह का कहना है कि इससे चुनाव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए और यह बिल्कुल आस्था और विश्वास का मामला है.

शिवसेना नेता ने की थी इस दौरे को लेकर सीएम योगी से मुलाकात

पार्टी नेता अनिल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे अनेक धार्मिक स्थानों पर गए और अब चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद वह फिर से इन जगहों पर पूजा-पाठ के लिए जा रहे हैं. इससे पहले पार्टी चीफ के अयोध्या दौरे से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी के सीएम से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे की यात्रा का स्वागत किया है.

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, 2024 तक 5 खरब डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य

इंटर्नशिप करने स्पेन से गुरुग्राम आई महिला के साथ फ्लैट दिलाने के नाम पर रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget