एक्सप्लोरर

नौकरी दिलाने के बहाने किया गैंगरेप, वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी

नौकरी दिलाने के बहाने तीन लोगों द्वारा महिला से सामूहिक बलात्कार करने और उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. वहीं एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने बलात्कार का शिकार बनाया और उसके गहने एवं पैसे लेकर फरार हो गया.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में नौकरी दिलाने के बहाने तीन लोगों द्वारा महिला से सामूहिक बलात्कार करने और उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने बलात्कार का शिकार बनाया और उसके गहने एवं पैसे लेकर फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर गांव में रहने वाले सतीश भाटी एवं उसके दो साथियों ने महिला को नौकरी के बहाने 11 अगस्त को खानपुर गांव में बुलाया. आरोप है कि तीनों ने नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया.

महिला का आरोप है कि तीनों ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर देंगे. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों में से एक गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रवि नामक युवक उसको जनपद अलीगढ़ से नोएडा लेकर आया. नोएडा में वह छलेरा गांव में किराए पर मकान लेकर रहने लगा. युवती का आरोप है कि रवि ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया.

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक समेत कई लोगों से की. पुलिस ने बीती रात को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget