एक्सप्लोरर

सवर्णों की नाराजगी का साइड इफेक्ट, अब बिहार में भी हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम?

ये उस समाज की नाराजगी है जो एनडीए का परंपरागत वोटर रहा है. अब नीतीश और बीजेपी के सामने चुनौती ये आ रही है कि इस समाज को कैसे साधकर रखा जाए. क्योंकि कांग्रेस इस समाज के दम पर मजबूत हो रही है

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस गये हैं जिससे निकलने के लिए उन्होंने अपनी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आगे किया है. आज उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर नंबर दो की कुर्सी दी गई. ऐसा करने के पीछे खास तरह की रणनीति है. दरअसल एससी-एसटी एक्ट, प्रमोशन में आरक्षण, सवर्णों पर केस, नेताओं के खिलाफ नाराजगी, मंत्रियों का घेराव, नीतीश कुमार की तरफ चप्पल और कांग्रेस का बढ़ता प्रभाव, ये वो कारण हैं जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से बिहार की राजनीति अपने चरम पर है. जेडीयू और बीजेपी के मंत्री जहां भी जा रहे हैं, वहां उन्हें सवर्ण समाज के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है.

पिछले बीस दिनों में भागलपुर में अश्विनी चौबे, गोपालगंज में स्मृति ईरानी, मुजफ्फरपुर में रामकृपाल यादव, सासाराम में मनोज तिवारी, लखीसराय में ललन सिंह और भागलपुर में शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं को सवर्णों के विरोध का सामना करना पड़ा है. खुद सीएम नीतीश कुमार पर पिछले हफ्ते चप्पल फेंकी गई.

ये उस समाज की नाराजगी है जो एनडीए का परंपरागत वोटर रहा है. अब नीतीश और बीजेपी के सामने चुनौती ये आ रही है कि इस समाज को कैसे साधकर रखा जाए. क्योंकि कांग्रेस इस समाज के दम पर मजबूत हो रही है और बीजेपी के सांसद सीपी ठाकुर से लेकर जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार तक बिहार सरकार से नाराज चल रहे हैं. अरुण कुमार कहने को तो एनडीए में हैं लेकिन नीतीश पर बरस रहे हैं.

अब सवर्ण समाज के इस विरोध की बारिश को थामने के लिए एक बड़ी प्लानिंग की जा रही है. जेडीयू यानी नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार और पिछले महीने ही पार्टी में शामिल हुए प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. प्रशांत किशोर ब्राह्मण जाति के हैं. उनका कद बढ़ाकर ये संदेश देने की कोशिश है कि नीतीश कुमार सवर्णों का भी खयाल रखते हैं. वहीं बीजेपी खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र में मंत्री बीजेपी के एक बड़े और दबंग सवर्ण नेता को बिहार में डिप्टी सीएम बनाने पर विचार हो रहा है, ताकि सवर्णों की नाराजगी पर पानी डाला जा सके. माना जा रहा है कि दशहरा के बाद यानी अगले हफ्ते बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें 2019 की तैयारी के हिसाब से फैसले लिए जाएंगे.

बिहार में करीब 15 फीसदी सवर्ण वोटर हैं. कांग्रेस की नजर ब्राह्मण और भूमिहार वोट बैंक पर है. ये दोनों जातियां बीजेपी को वोट करती रही हैं. सवर्णों की नाराजगी का फायदा अगर कांग्रेस ने उठा लिया तो बिहार नीतीश और बीजेपी के लिए लोकसभा ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में भी दिक्कत होगी. यही वजह है कि भूमिहार और ब्राह्मण नेताओं को तरजीह देने की तैयारी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget