एक्सप्लोरर

एक-एक लाख रुपए के दो ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

डेढ़ माह पूर्व गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला फरार हुए दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित था.

गोरखपुरः डेढ़ माह पूर्व गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला फरार हुए दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित था. मुठभेड़ के दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है. दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. बदमाशों की गोली से दो सिपाही भी घायल हुए हैं.

गुलरिहा इलाके के बीआरडी मेडिकल कालेज के पास पुलिस, स्‍वाट टीम और क्राइम ब्रांच को एक-एक लाख के ईनामी बदमाश मिथुन पासवान और धीरू के पल्‍सर बाइक से जाने की सूचना मिली. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली. दोनों बदमाश आते हुए दिखाई दिए, तो पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे. पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देते हुए गुलरिहा इलाके के बनगाई जंगल की ओर भागने लगे.

वहां पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो दोनों बदमाशों के साथ पुलिस की फिर मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. वहीं बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच के सिपाही मोहसिन खान और शशिकांत भी घायल हो गए. दोनों बदमाशों और सिपाहियों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

पिछले माह 14-15 अक्‍टूबर की रात चौरीचौरा पुलिस रौतैइयां गांव में फरार चल रहे बदमाश मिथुन पासवान को पकड़ने के लिए गई थी. जिस मकान में मिथुन के होने की पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने उस मकान के दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर छह की संख्‍या में मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस ने मोर्चा लेते हुए बदमाशों पर फायर किया. बदमाशों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. लेकिन, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

इस मामले में चार बदमाश पहले ही जेल जा चुके हैं. लेकिन, मिथुन और धीरू घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था. क्राइम ब्रांच प्रभारी सीओ प्रवीण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना शाहपुर और थाना गुलरिया को भी शामिल कर इन बदमाशों की तलाश में लगे हुए थे.

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गुलरिहा इलाके के मुठभेड़ हुई है. इसमें एक-एक लाख के ईनामी बदमाश मि‍थुन पासवान और धीरू को गिरफ्तार किया गया है. दोनों बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए है. क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली से घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. पिछले माह की 14-15 अक्‍टूबर की रात दबिश के दौरान मुठभेड़ के बाद से ये फरार चल रहे थे. चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Fatehpur News: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
फतेहपुर: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget