एक्सप्लोरर

कांग्रेसी हुए टीवी के सबसे बड़े 'राम', इंदौर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

इंदौर से आठ बार सांसद रहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा माहाजन के खिलाफ अरुण गोविल को चुनाव में उतारने के तैयारी कांग्रेस के खेमे में चल रही है.

कांग्रेस पार्टी आनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीवी कलाकारों में अपना हित तलाशने की कोशिश कर रही है. हाल ही में बिग बॉस 11 की विनर और 'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस का हाथ थामा है. ऐसी खबरे हैं कि रामानंद सागर की तरफ से बनाए गए टीवी सीरियल 'रामायण' में 'राम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल कांग्रेस के टिकट से इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

इंदौर से आठ बार सांसद रहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा माहाजन के खिलाफ अरुण गोविल को चुनाव में उतारने के तैयारी कांग्रेस के खेमे में चल रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय के करीबी सूत्रों ने बताया कि अरुण गोविल इंदौर सीट के लिए चर्चित नामों में से एक हैं.

15 साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से अधिक सीटों को हासिल करने का लक्ष्य रख रही है. इस लक्ष्य में बीजेपी को उसके गढ़ में हराने का रास्ता कांग्रेस अख्तियार करने में जुटी हुई है. भोपाल और इंदौर दो ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं जिन्हें बीजेपी के अभेद्य किलों के रूप में माना जाता है. 30 सालों से कांग्रेस यहां जीत हासिल नहीं कर पाई है.

कांग्रेस के एक वर्ग को लगता है कि अरुण गोविल, जिन्होंने रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में अस्सी के दशक के दौरान में 'भगवान राम' का किरदार निभाया था, इंदौर में गेमचेंजर हो सकते हैं. राज्य कांग्रेस मीडिया सेल से नरेंद्र सलूजा ने पुष्टि की, ''अरुण गोविल के नाम पर चर्चा की जा रही है. अगर वह कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करते हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.''

सूत्रों के अनुसार, इंदौर के लिए जिन अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है उनमें उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और पार्टी नेता सत्यनारायण पटेल, पंकज सांगवी और अर्चना जायसवाल शामिल हैं. पटवारी को इस रेस में आगे बताया जा रहा है. सांगवी ने 2013 में इंदौर-5 सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन 11,000 मतों से वह बीजेपी से हार गए.

पटेल को 2009 और 2014 में सुमित्रा महाजन के खिलाफ मैदान में उतारा गया था, लेकिन वह दूसरी बार 4.6 लाख वोटों से हार गए. कांग्रेस की सूची में एक और नाम स्वप्निल कोठारी का है जो शहर के कई शैक्षणिक संस्थानों का प्रमुख हैं और उन्होंने 65,000 छात्रों को पढ़ाने का दावा किया है.

कांग्रेसी हुए टीवी के सबसे बड़े 'राम', इंदौर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

इंदौर-मालवा बेल्ट को भगवा गढ़ के रूप में जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस ने इस क्षेत्र में 2018 के चुनावों में गहरी पकड़ बनाई. कांग्रेस के एक वर्ग को लगता है कि अरुण गोविल पार्टी के नरम-हिंदुत्व दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से फिट बैठते हैं. एक नेता ने यहां तक ​​कहा कि गोविल ने एक अन्य लोकप्रिय टीवी सीरीज 'विक्रम और वैताल' में भी 'राजा विक्रमादित्य' की भूमिका निभाई थी. सड़क के रास्ते इंदौर से एक घंटे की दूरी पर उज्जैन है, जहां राजा विक्रमादित्य ने शासन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget