एक्सप्लोरर

कपिल सिब्बल के तर्क पर बोली BJP, राम जन्मभूमि से तीन तलाक को जोड़ना मानसिक दिवालियेपन की निशानी

जालंधर: तीन तलाक और भगवान राम की जन्मभूमि, दोनों को आस्था का मामला बताने वाली कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पर बीजेपी ने करारा हमला बोला. सिब्बल के कमेंट उनकी कटु आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि उनका तर्क बेतुका, वाहियात और महिला विरोधी है और ऐसी बातों की स्वीकार्यता कभी भी नहीं को सकती है.

कपिल सिब्बल का तर्क बेतुका, बेकार और वाहियात

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शांतिदूत ने कहा, ‘‘कपिल सिब्बल का तर्क बेतुका, बेकार और वाहियात है. देश को पता है कि ऐसा कुतर्क वही दे सकते हैं. भगवान राम की जन्मभूमि से तीन तलाक के मसले को जोड़ना मानसिक दिवालियेपन की निशानी है.’’

शांतिदूत ने कहा, ‘‘सिब्बल ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से दलील देते हुए न केवल हिंदुओं की भावनाओं को बल्कि भारतीय नारी के सम्मान को भी ठेस पहुंचाया है और इसके लिए समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’’

राम जन्मभूमि और तीन तलाक का मसला अलग-अलग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बीजेपी में आए शांतिदूत ने कहा, ‘‘सिब्बल को यह पता होना चाहिए कि भगवान राम की जन्मभूमि का मसला और तीन तलाक का मामला दोनों अलग-अलग हैं. दोनों मामलों की तुलना हो ही नहीं सकती है. पहला मामला आस्था का है और दूसरा मामला नारी के सम्मान का है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने खुद भी कुरान का अध्ययन किया है, और विद्वानों ने भी कहा है कि कुरान में तीन तलाक के बारे में कुछ नहीं कहा गया है. जब यह मसला नारी के सम्मान से जुड़ा है तो इसे आस्था बता कर महिलाओं पर इसे थोपने का कोई मतलब नहीं है.’’

आपको बता दें कि सिब्बल ने तीन तलाक के मामले को अयोध्या में राम जन्मभूमि से जोड़ते हुए कहा था कि यह आस्था का विषय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget