एक्सप्लोरर

यूपी के मथुरा, आगरा, इटावा समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी तूफान का कहर, 13 की मौत

उत्तर भारत में अब आंधी तूफान का खतरा तो फिलहाल टल गया है लेकिन इस आसमानी आफत ने पिछले 24 घंटे में यूपी में 13 लोगों की जान ले ली है. आंधी-तूफान से मथुरा जिले में 3, इटावा में 4, आगरा में 2, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और हाथरस में 1-1 व्यक्तियों की मौत हुई है.

लखनऊ: उत्तर भारत में अब आंधी तूफान का खतरा तो फिलहाल टल गया है लेकिन इस आसमानी आफत ने पिछले 24 घंटे में यूपी में 13 लोगों की जान ले ली है. आंधी-तूफान से मथुरा जिले में 3, इटावा में 4, आगरा में 2, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और हाथरस में 1-1 व्यक्तियों की मौत हुई है.

आंधी ने सबसे ज्यादा कहर यूपी के इटावा में बरपाया जहां 4 लोगों की मौत हुई. सबसे ज्यादा तबाही इटावा जिले के जसवंतनगर में हुई जहां एक शख्स की पेड़ गिरने से, एक महिला की बिजली का खंभा गिरने, एक शख्स के ऊपर टीन शेड गिरने और एक युवक की मौत मस्जिद का हिस्सा टूटकर गिरने से हुई.

शौचालय के लिए युवती ने छोड़ी ससुराल, पति ने बनवाने की तैयारी शुरू की

फ़िरोज़ाबाद में आंधी के कारण रमेश जोशी नाम के फल विक्रेता की जान चली गई. मृतक फलों का ठेला लगाता था. आंधी के बाद वो खंभे से ऐसा टकराया कि फिर संभल नहीं सका. मृतक के घर विधायक और अधिकारी सांत्वना देने पहुंचे.

आंधी तूफान से यूपी के हाथरस जिले में भी भारी नुकसान हुआ है. हाथरस के कमला बाजार इलाके में आंधी तूफान और बारिश से एक जर्जर मकान गिर गया जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गया. मलबे में दबने से 5 लोग घायल हुए हैं. यहां एक लड़के की मौत भी हुई है.

योगी राज में डिप्टी सीएम के करीबी बीजेपी पार्षद की हत्या, स्कूटी से घर जाते वक्त हुआ हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित इलाक़ों में राहत और बचाव का काम शुरू करने का आदेश दिया है.

9 मई की शाम को यूपी के कई इलाक़ों में आंधी तूफ़ान से जन जीवन ठप्प हो गया. धूल भरी तेज़ हवा चलने से मथुरा, आगरा, इटावा जैसे जिलों में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई.

पिछले हफ़्ते आंधी तूफ़ान ने यूपी के पश्चिमी इलाक़े में भारी तबाही मचाई थी. 75 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. अकेले आगरा में ही 43 लोगों की मौत हुई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़ कर लौटना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget