एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों से कहा- अधूरे काम को करें पूरा

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां पहले से ही रखें. उन्होंने तटबंधों के किनारे वृक्षारोपण करने का निर्देश भी अधिकारियों का दिया.

पटनाः सूबे में संभावित बाढ़ के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी, गंडक, कमला और अन्य नदियों पर प्रस्तावित कटाव निरोधक काम की स्थिति और संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोसी, गंडक, कमला और अन्य नदी बेसिन, सीमावर्ती क्षेत्रों और पिछली बार जहां कटाव हुआ था, उन जगहों पर सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षात्मक काम पूरी तत्परता से करें. बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी पेंडिंग योजनाओं को पूरा करने के लिए नेपाल के भी संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर काम को जल्द पूरा करें.

सीएम नीतीश ने कहा कि संभावित बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां पहले से ही रखें. तटबंधों के किनारे वृक्षारोपण किया जाएं, इससे तटबंधों को मजूबती मिलेगी साथ ही रिसाव भी नियंत्रित होगा. सभी तटबंधों की महत्त्वपूर्ण जगहों पर बाढ़ संघर्षात्मक सामानों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें, ताकि बाढ़ की स्थिति में निरोधात्मक काम सुचारू रूप से किया जा सके.

मुख्यमंत्री ने बताया कि कमला बलान तटबंध की मजबूती के लिए तटबंधों में स्टील सीट पाइलिंग की जा रही है. इस तरह का प्रयोग बिहार में पहली बार हो रहा है. इससे तटबंध को मजबूती मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए ललबेकिया दायां मार्जिनल बांध और कमला वियर के बाएं और दाएं गाइड-मार्टिन बांध पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें. कोसी बेसिन में प्रस्तावित 22 कामों में से 15 कामों को पूरा करा लिया गया है और बाकी 7 कामों को जल्द पूरा करने के लिए काम में तेजी लाएं.

समीक्षा बैठक के दौरान जल संसाधन विभाग ने बताया कि कमला वियर के बाएं और दाएं गाइड बांध का ब्रीच क्लोजर-सुरक्षात्मक काम अभी अधूरा है. ऐसा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर काम को जल्द पूरा करें.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाल्मिकी नगर स्थित गंडक बैराज का लगातार निरीक्षण किया जाए. अगर बैराज के किसी गेट में कोई समस्या है तो उसे जल्द ठीक किया जाए. इस काम में लगे सभी अधिकारी और इंजीनियर सतर्क रहें. अधिकारियों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाए.

जल संसाधन विभाग की ओर से बताया गया कि पूर्वी चंपारण के बेलवा धार में एंटी फ्लड स्लुइस गेट के निर्माण का काम चल रहा है. मुख्यमंत्री ने काम को जल्द पूरा करने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था और सुदृढ़ रखें ताकि बाढ़ की स्तिथि में भी संचार व्यवस्था पूरी तरह से बहाल रहे. बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जो भी काम किए जाने हैं, एसओपी के अनुसार वे सारी तैयारी की जाएं, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें: 

बिहार में राजनीतिक उठापटक, आरजेडी को बड़ा झटका, 5 एमएलसी पार्टी छोड़ जेडीयू में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget