एक्सप्लोरर

रिटायर्ड दारोगा मर्डर केस में जांच अधिकारी लाइन हाजिर, अब एसपी क्राइम करेंगे जांच

हाईकोर्ट की नाराज़गी के बाद इलाहाबाद पुलिस ने इस मामले की जांच शिवकुटी थाने के प्रभारी धर्मेंद्र यादव से छीनकर एसपी क्राइम को सौंप दी है. इस चर्चित मर्डर केस की जांच अब एसपी क्राइम करेंगे.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में चार सितम्बर को रिटायर्ड दारोगा अब्दुल समद को सरेआम पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे जाने के मामले में हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद जांच अधिकारी बदल दिया गया है. हाईकोर्ट की नाराज़गी के बाद इलाहाबाद पुलिस ने इस मामले की जांच शिवकुटी थाने के प्रभारी धर्मेंद्र यादव से छीनकर एसपी क्राइम को सौंप दी है. इस चर्चित मर्डर केस की जांच अब एसपी क्राइम करेंगे. इतना ही नहीं जांच अधिकारी रहे शिवकुटी थाने के प्रभारी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर भी कर दिया गया है.

इलाहाबाद के एसएसपी इंचार्ज आज इस मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में पेश हुए और उन्होंने इस केस में जेल जाने से पहले ही जमानत पाने वाले चार आरोपियों की जमानत निरस्त कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराए जाने की जानकारी कोर्ट को दी. पुलिस अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने इस मामले में मुख्य आरोपी जुनैद कमाल के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को पूरी तरह नहीं गिराए जाने पर भी नाराज़गी जताई और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई रियायत नहीं बरते जाने का अल्टीमेटम दिया.

हाईकोर्ट ने कल ही इस मामले में इलाहाबाद पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए अब तक की विवेचना पर नाराज़गी जताई और जांच अधिकारी बदले जाने और उसका तबादला रिमोट एरिया में किये जाने के आदेश दिए थे.

सामने आया था सीसीटीवी फुटेज बता दें कि कि इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके में चार सितम्बर को यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अब्दुल समद को लाठी डंडों से सरेआम लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था. इस मामले में पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में अब्दुल समद का पड़ोसी जुनैद कमाल और उसके दो बेटे साफ़ तौर पर रिटायर्ड दरोगा पर लाठी डंडे बरसाते नजर आ रहे थे.

तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को जेल जाने से पहले मिल गई थी जमानत सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अब्दुल समद पर नब्बे सेकेंड में उनचास वार किये गए थे. हमले के मुख्य आरोपी जुनैद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हैं. मृतक दरोगा के परिवार वालों ने जुनैद और उसके परिवार के नौ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को जेल जाने से पहले ही सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget