एक्सप्लोरर

बनारस में बंदरों का आतंक, एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे निगम और वन विभाग

यूपी में आवारा जानवरों की समस्या विकराल होती जा रही है. सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक मचा हुआ है. वहीं वाराणसी के लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं. ऐसे हालातों में भी नगर निगम और वन विभाग एक दूसरे के सिर दोष मढ़ कर अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं.

वाराणसी: यूपी में आवारा जानवरों की समस्या विकराल होती जा रही है. सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक मचा हुआ है. वहीं वाराणसी के लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं. ऐसे हालातों में भी नगर निगम और वन विभाग एक दूसरे के सिर दोष मढ़ कर अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं.

बंदरों के झुंड के उत्पात के चलते एक बच्चे की जान पर बन आई है. रविवार को शहर के पॉश इलाकों में शुमार गणेश धाम कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने एक 13 वर्षीय बच्चे को घेर लिया. आधे घंटे तक बंदर बच्चे पर झपट्टा मारते रहे और बच्चा मदद की गुहार लगाता रहा. किसी तरह बंदरों के चंगुल से आजाद होकर जख्मी बच्चा अपने परिजनों के पास पहुंचा.

आदमखोर कुत्तों से बच्चों को बचाने के लिए सीएम ने दिए निर्देश

रविवार को बिरदोपुर इलाके के रहने वाले सुमित मुखर्जी अपनी ससुराल नेवादा इलाके में स्थित गणेश धाम कॉलोनी गए हुए थे. शाम को उनका 13 वर्षीय बेटा सुमित मुख़र्जी सामान लेने घर से बाहर निकला. लौटते समय अचानक उसे 30 बंदरों के झुंड घेर लिया. बंदरों को देख बच्चे ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो बंदर उग्र हो गए.

बनारस में बंदरों का आतंक, एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे निगम और वन विभाग

बंदरों ने सुमित पर झपट्टा मारना शुरू कर दिया. सुमित जमीन पर गिर पड़ा और बंदर उस पर झपट्टा मारते रहे. करीब आधे घंटे की संघर्ष के बाद सुमित बंदरों के चंगुल से आजाद होकर घर वापस लौट पाया. बंदरों के झपट्टा मारने के चलते उसके शरीर पर कई जगह जख्म हो गए थे. परिवार के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज कराया.

यूपी के छह शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में

वाराणसी में बंदरों के आतंक की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी साल फरवरी में रामनगर इलाके में बंदरों के उत्पात के चलते एक बच्ची की जान चली गई थी. रामनगर के गोलाघाट की रहने वाली 13 वर्षीया आरिबा अपने घर की छत पर थी, तभी उसे बंदरों ने घेर लिया था. दहशत में आरिबा ने छत से छलांग लगा दी थी. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी. तीन दिन बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था.

बंदरों के आतंक की इस ताजा घटना के बाद नगर निगम के पार्षदों ने फैसला किया है कि वे बंदरों की धर-पकड़ करने के लिए नगर आयुक्त से मिलेंगे. बंदरों की धर-पकड़ के लिए जिम्मेदार नगर-निगम और वन विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में लगे हुए हैं.

यूपी में खूंखार कुत्तों का आतंक, 12 बच्चों को नोच खाया, कई जख्मी

वन क्षेत्रधिकारी अशोक राय का कहना है कि वन विभाग के पास बंदरों को पकड़ने के लिए अपनी कोई व्यवस्था नहीं है. उनके मुताबिक़ इसके लिए अलग से कोई स्टाफ या बजट भी नहीं है. शहरी क्षेत्र में बंदरों के उत्पात मचाने पर उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है. इसके लिए उन्हें वन विभाग से संपर्क करना होगा.

वहीं इस ममाले में अपर नगर आयुक्त मोतीलाल सिंह का कहना है कि नगर निगम के पास बंदरों की धर-पकड की कोई व्यवस्था नहीं है. बंदरों को पकड़ने के लिए बाहर से टीम बुलाई जाती है. बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग का है, नगर निगम बंदरों को पकड़ने में वन विभाग का पूरा सहयोग करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget