एक्सप्लोरर

तेजस्वी की 'बाहुबली' को नो एंट्री, कहा- अनंत सिंह 'बैड एलिमेंट', महागठबंधन में जगह नहीं

पिछले चुनाव में अनंत सिंह का विरोध कर लालू ने अपने वोटरों को गोलबंद करने में सफलता हासिल की थी.

पटना: मुंगेर लोकसभा सीट से महागठबंधन से उम्मीदवारी की बाट जोह रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह को तगड़ा झटका लगा है. आरजेडी नेता और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में अनंत सिंह की एंट्री पर बैन लगा दिया है. तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि महागठबंधन में 'अनंत कथा' का कोई सवाल ही नहीं है.

तेजस्वी ने कहा 'नो एंट्री'

दरअसल बीते मंगलवार को ही दिल्ली से पटना लौटे बाहुबली विधायक अनंत सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया था. अनंत सिंह ने उसी दिन मुंगेर लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया था, जिसपर खूब सियासी घमासान मचा. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी ने पहले तो अनंत सिंह का स्वागत किया लेकिन फिर मामला बिगड़ता देख अपने बयान पर सफाई दी.

अनंत सिंह महागठबंधन में आने के लिए किस कदर बेताब थे. उसका अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में अनंत सिंह ने लालू यादव के कसीदे पढ़े हैं. अनंत सिंह ने कहा कि लालू राज में वो सुरक्षित महसूस करते थे, जबकि नीतीश के शासन में तो उनपर दर्जनों केस लाद दिए गए. अनंत सिंह के रुख से ऐसा लग रहा था जैसे आरजेडी में उनकी किसी से बात हो रखी है.

हालांकि आज तेजस्वी ने दो टूक कह दिया कि अनंत सिंह जैसे लोगों की उनकी पार्टी में न तो कोई जगह है और न ही कोई जरूरत. तेजस्वी ने कहा कि अनंत सिंह की विचारधारा उनकी पार्टी की विचारधारा के विपरीत है और वो 'बैड एलिमेंट' हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि जो समाजिक न्याय के विरोधी हैं, उनका आरजेडी में स्वागत नहीं है.

खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी नहीं मारना चाहते तेजस्वी

दरअसल सिर्फ मुंगेर ही नहीं बल्कि आस-पास के इलाकों में आरजेडी की पूरी राजनीति अनंत सिंह के खिलाफ ही टिकी हुई है. पिछले चुनाव में अनंत सिंह का विरोध कर लालू ने अपने वोटरों को गोलबंद करने में सफलता हासिल की थी. अब वही अनंत सिंह अगर आरजेडी में शामिल हो जाएंगे तो तेजस्वी की राजनीति ही संकट में आ जाएगी. तेजस्वी ये बात समझते हैं और यही कारण है कि उन्होंने सीधे शब्दों में महागठबंधन के दरवाजे अनंत सिंह के लिए बंद कर दिए हैं.

हालांकि अनंत सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर महागठबंधन उन्हें टिकट नहीं देता है तो वो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरेंगे. मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के बेहद करीबी और मंत्री ललन सिंह के लड़ने की पूरी संभावना है. हालांकि अनंत सिंह और ललन सिंह के रिश्ते काफी अच्छे हैं और दोनों ही एक-दूसरे के खास माने जाते हैं.

अनंत सिंह पहले जेडीयू के भी विधायक रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में लालू यादव के कहने पर महागठबंधन से अनंत सिंह का टिकट काट दिया गया था लेकिन वो निर्दलीय लड़े और जीत हासिल की. फिलहाल जो स्थिति है उससे तो यही लगता है कि अनंत सिंह को 2019 में लोकसभा चुनाव निर्दलीय ही लड़ना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में फिर अटक सकता है तीन तलाक बिल, विपक्षी नेताओं की 31 दिसंबर को बैठक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ट्रेलर: जब मनमोहन सिंह ने कहा था- इस्तीफा देना चाहता हूं, पढ़ें 6 राजनीतिक हलचल MP: मंत्री नहीं बनाने से नाराज कांग्रेस विधायक ने दी इस्तीफे की चेतावनी, लगाया वंशवाद का आरोप STUMPS Day 3, India vs Australia: 5 विकेट गंवाने के बाद भी टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर 346 रनों की बढ़त वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget