एक्सप्लोरर

एक्शन में तेजस्वी यादव, 25 अगस्त को होने वाली आरजेडी की बैठक में लेंगे हिस्सा, तय होगी पार्टी की रणनीति

तेजस्वी यादव एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने में जुट गए हैं. पार्टी ने इसको लेकर एक बैठक बुलाई है. 25 अगस्त को होने वाली बैठक में तेजस्वी यादव हिस्सा लेंगे. इसमें पार्टी की रणनीति तय होगी.

पटना: लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पटना लौटते ही एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर हमला बोला है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'सुशासन' पर कटाक्ष किया.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, "आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश जी, आप जानते हैं कि नहीं, 14 वर्ष से आपके अधीन बिहार पुलिस की न बंदूक चलती है और न जीप ही. अपराध खत्म करने की चिंता किसे है? जब पुलिस जानती है कि हमारे सीएम साहब और उनकी टोली के जुबानी सुशासनी हमले इतने तेज हैं कि उन्हीं से अपराधी थर-थर कांप जाते हैं."

गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की अंत्येष्टि के दौरान जब राज्य पुलिस के जवानों ने उन्हें बंदूकों की सलामी देनी चाही तो उनकी एक भी बंदूक चल नहीं पाई थी. तेजस्वी उसी का यहां जिक्र कर रहे थे.

तेजस्वी यादव पूरे एक्शन में आ गए हैं, और एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने में जुट गए हैं. इस संबंध में पार्टी की एक बैठक रविवार को बुलाई गई है, जिसमें तेजस्वी हिस्सा लेने वाले हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को कहा, "25 अगस्त को पार्टी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी द्वारा चलाए रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी. तेजस्वी यादव इसमें हिस्सा लेंगे." उन्होंने कहा कि पार्टी नेता तेजस्वी यादव कुछ निजी कामों से बाहर थे, परंतु उनके दिशानिर्देश पर ही पार्टी कार्य कर रही थी.

सूत्रों के अनुसार, 25 अगस्त को बुलाई गई आरजेडी विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में न केवल सांगठनिक चुनाव पर चर्चा की जानी है, बल्कि पार्टी की आगे की रणनीति भी तय की जानी है. बैठक पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर बुलाई है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव लगातार सक्रिय राजनीति से दूर थे. वह आरजेडी के कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं ले रहे थे. वह विधानसभा के मॉनसून सत्र में दो दिन सदन में जरूर उपस्थित हुए थे, परंतु किसी भी वाद-विवाद में हिस्सा नहीं लिए थे. जबकि वह सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं.

इस बीच, मंगलवार रात पटना लौटे तेजस्वी बुधवार को ही एक्शन में आ गए. उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव और आरजेडी नेताओं के साथ पटना रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूध मार्केट तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया और करीब छह घंटे तक धरने पर बैठे रहे. उजाड़े गए दूध व्यवसायियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के प्रशासन के आश्वासन के बाद ही तेजस्वी धरने से उठे. तेजस्वी की सक्रियता से ऐसा लगता है कि आरजेडी चुनावी मोड में आ गया है. बता दें कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पहले ही घोषित कर रखा है. अब आरजेडी के कुछ विधायक तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget