एक्सप्लोरर

झारखंड में 20 सालों तक गठबंधन की सरकार चलाएंगे- तेजस्वी यादव

हेमंत सोरेन ने रांची में मंगलवार को राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे. राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि राज्य में कम से कम बीस सालों तक गठबंधन की सरकार चलाएंगे.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली है. इसके बाद हेमंत सोरेन के समर्थन में सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बीस सालों तक चलेगी.

तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन के राज्य में सरकार गठन के दावे के बाद राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘अब हम पांच वर्ष तक नहीं कम से कम बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार यहां चलायेंगे.’’ उन्होंने कहा कि झारखंड में वास्तव में गठबंधन की नहीं जनता की जीत हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार महंगाई को कम नहीं कर पा रही थी और एनआरसी जैसे आरएसएस के एजेंडे को लागू करने में जुटी थी जिसके चलते जनता ने उसे झारखंड में नकार दिया.

झारखंड में गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मिलकर 47 सीट जीती हैं. जबकि अकेले चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट कर सत्ता से बाहर हो गयी. जीत के सिर्फ चौबीस घंटों के भीतर हेमंत सोरेन ने आज अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्यपाल के यहां सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और राज्यपाल ने उन्हें 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण के लिए समय दे दिया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget