एक्सप्लोरर

तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा- अगर सीएम से अपराध काबू नहीं हो पा रहा तो इस्तीफा दें

तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अफसर सत्तारूढ़ नेताओं की गाड़ियों में धूम रहे हैं और अपराधी सरकार की गाड़ियों में धूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सीएम से अपराध काबू नहीं हो रहा है तो वे इस्तीफा दें.

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर फिर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार और पुलिस ने कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से अपना इकबाल गँवा दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में औसतन 50 हत्याएँ हो रही है. पुलिस का एकमात्र कार्य सत्तारूढ़ दलों की घृणित राजनीति के प्यादे के रूप में अपनी उपयोगिता सिद्ध करना रह गया है.

तेजस्वी ने आज अपने फेसबुक पोस्ट में राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा, ''सुशासन का प्रशासन सत्ता के हनक और सनक के सामने अपने कर्तव्यनिष्ठा को सरेंडर कर चुका है. अफसर सत्तारूढ़ नेताओं की गाड़ियों में घूम रहे है और अपराधी सरकारी गाड़ियों में. मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के हत्यारों को, बलात्कारियों को और शराब माफ़ियाओं को अपने घर के अंदर तक का एंट्री पास देते हैं. ऐसे में पुलिस बल का क्या मनोबल रह जाएगा?''

बिहार: महागठबंधन के नेता पर सस्पेंस बरकरार, मांझी बोले- जरूरत पड़ने पर घोषणा होगी

अपने फेसबुक पोस्ट में आरजेडी नेता ने आगे लिखा, ''बिहारवासियों का हर दिन अपराध और अपराधियों के बीच सहमते गुजर रहा है. सत्तारूढ़ दल के के नेता-कार्यकर्ता पुलिस का स्टिकर चिपका कर पार्टी का झंडा लगाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. सत्तारूढ़ दल के मंत्री मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में लिप्त है. सत्तारूढ़ दल के नेता 30 बच्चों को अपनी कार से कुचल देता है. लूटपाट और छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यापारियों और महिलाओं को गोलियों से छलनी किया जा रहा है.''

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार बेफिक्र हैं कि जनता को सच्चाई का पता नहीं चलेगा. अगर मुख्यमंत्री से अपराध क़ाबू नहीं हो पा रहा और कुछ नैतिकता बची है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर सूबे की जनता को अपनी सिद्धांतविहीन राजनीति और सत्ता संरक्षण में पनपते अपराध से निजात दिलाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं
Hamirpur News: राजमिस्त्री का काम सीखने आया चेला, उस्ताद की बीवी को लेकर हुआ फरार, थाने पहुंचा मामला
हमीरपुर: राजमिस्त्री का काम सीखने आया चेला उस्ताद की बीवी को लेकर हुआ फरार, थाने पहुंचा मामला
Delhi News: 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश - पश्चिम विहार में 14.20 लाख की ठगी
'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम विहार में 14.20 लाख की ठगी
UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड
UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget