एक्सप्लोरर

संघ से मदद के दावे पर भड़के तेजस्वी, सुशील मोदी से कहा- लालू ने संघियों की नाक में रस्सी पहना दी थी

बिहार में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. जैसे ही सुशील मोदी ने लालू यदाव पर आरोप लगया तेजस्वी यादव ने तुरंत ट्वीट कर पटलवार किया.

पटनाः लोकसभा चुनावों के बीच सुशील मोदी के आरोप पर तेजस्वी यादव ने जमकर पलटवार किया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशली मोदी को सृजन चोर बताया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी मानसिक दिवालिएपन की पराकाष्ठा लांघ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भी 'राफेल चोर' कहकर घेरा.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ''सृजन चोर सुशील मोदी हार देख बौखला गए हैं. मानसिक दिवालिएपन की पराकाष्ठा लांघ कर कह रहे है लालू जी संघ से मिले हुए है. अरे, लालू जी वो है जिन्होंने संघियों की आंखों में उंगली डाल बिगड़ैल बलवाई संघियों की नाक में रस्सी पिरोई है. कोई और बहाना खोजों, राफेल चोर के गोतिया भाई सृजन चोर!''

तेजस्वी ने कहा, ''सृजन चोर जी, लालू जी ने संघ की घृणित नफरती राजनीति को बिहार में पांव पसारने नहीं दिया. आडवाणी जी को नकेल डाल उनकी उन्मादी यात्रा को रोका. 15 वर्ष में एक भी दंगा होने नहीं दिया! खानदानी चोर साहब, हार की बौखलाहट में आपकी कुतर्कों से परिपूर्ण मूर्खता पर ठहाके लगा लोग हंस रहे हैं''

बता दें कि आज सुबह एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सुशील मोदी ने लालू यादव पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि वह अपने स्वार्थ के लिए पांव पकड़ सकते हैं गिड़गिड़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लालू यादव बीजेपी से सहयोग लेने में परहेज नहीं करते हैं.

सुशील मोदी ने कहा था, ''साल 1973 में लालू यादव पटना यूनिवर्सिटी में मिली जीत के बाद आरएसएस को धन्यवाद देने संघ कार्यालय गए थे. साल 1974 में और 1977 में संघ की उन्होंने मदद ली थी.''

चारा घोटाला मामले को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा था, ''लालू यादव अपने दूत प्रेम गुप्ता को अरुण जेटली के पास मदद के लिए भेजा था.'' सुशील मोदी के मुताबिक, ''प्रेम गुप्ता ने जेटली से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर सीबीआई चार घोटाला मामले में अपील न करे तो वह नीतीश की सरकार गिरा देंगे. 24 घंटे में नीतीश कुमार का इलाज बिहार में कर देंगे.''

बता दें कि राज्य में सभी सात चरणों में मतदान है. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न हो चुका है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

सुशील मोदी का दावा, लालू ने जेटली से मांगी थी मदद, बदले में 24 घंटे में नीतीश सरकार गिरा देने का किया था वादा

सुशील मोदी का दावा, लालू यादव ने जेटली से मांगी थी मदद, बदले में नीतीश सरकार गिराने का किया था वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा दिया सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा दिया सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget