एक्सप्लोरर

नीतीश के बयान पर तेजस्वी का तंज, पूछा- क्या मोदी जी आपको एलिमिनेट करना चाहते हैं?

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''हिम्मत है तो नीतीश चाचा नाम उजागर करें, कौन लोग उन्हें क्यों उनकी पार्टी और राजनीति से एलिमिनेट करना चाह रहे है?''

नई दिल्ली: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. मंगलवार को जेडीयू के युवा सम्मेलन में नीतीश कुमार ने कहा था कि कुछ लोग मुझे एलिमिनेट (बाहर) करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग जनता दल को एलिमिनेट करना चाहते हैं लेकिन उनका ये मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा.

अब नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हिम्मत है तो वे नाम बताएं. तेजस्वी ने सवाल किया कि कौन लोग उन्हें पार्टी और राजनीति से एलिमिनेट करना चाह रहे हैं? तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''हिम्मत है तो नीतीश चाचा नाम उजागर करें, कौन लोग उन्हें क्यों उनकी पार्टी और राजनीति से एलिमिनेट करना चाह रहे है? आप शाह जी, मोदी जी, सिंह साहब या आरसीपी जी की बात कर रहे है, क्या? वैसे यू-टर्न मारकर आप स्वयं दूसरों को एलिमिनेट करने का अद्वितीय और असाधारण हुनर व पराक्रम रखते है.''

इतना ही नहीं कल अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने राजनीति में परिवारवाद पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अपने परिवार की वजह से आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री के इस बयान पर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, "नीतीश चच्चा कहते हैं कि युवा राजनीति में परिवार की वजह से हैं. वह बताएं, उन्होंने कितने युवाओं को मौका दिया ह. ये खोखली और पलटीमार बातें बंद करिए. और हां, स्टैंप पेपर पर लिखकर दें कि आपका बेटा राजनीति में नहीं आएगा."

नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है. ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, "चाचा समझिए, हमें जनता चुनकर भेजती है. ये राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget