एक्सप्लोरर

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस: तेजस्वी यादव ने DGP पर लगाया सीएम नीतीश के दबाव में काम करने का आरोप

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जानते हैं कि डीजीपी इस मसले पर चुप क्यों हैं.

पटनाः बिहार के गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर केस के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर को लेकर डीजीपी से पूछा कि वह चुप क्यों हैं? तेजस्वी हत्या के मामले में विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा, ''ये लॉ एंड ऑर्डर पर खतरा है, लोगों के जान माल को खतरा है, अगर ऐसे व्यक्ति बाहर रहते हैं तो हमलोगों को चिंता करनी चाहिए और यहीं विपक्ष की जिम्मेदारी है. हमने सरकार को लगातार मौका दिया है.''

उन्होंने कहा, ''इस मामले पर डीजीपी क्यों चुप हैं, लॉ एंड ऑर्डर को देखना उनका काम है और हमें आश्चर्य हुआ कि वो शिक्षा मंत्री का काम कर रहे हैं टॉपर को बधाई दे रहे हैं ठीक है पर साथ-साथ अपना काम भी उन्हें करना चाहिए था.''

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, ''डीजीपी क्यों चुप हैं हमें पता है. उनसे हमें कोई शिकायत नहीं है हमें पता है कि वह भारी दबाव में हैं. मुख्यमंत्री का दबाव है. आखिर वह सत्ताधारी दल का विधायक है तो उसके आगे डीजीपी की कोई औकात नहीं की आदेश दें गिरफ्तारी का, ये नीतीश कुमार के दबाव में हो रहा है.''

उन्होंने कहा, ''विधायक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है और इन्हें पता नहीं है कि विधायक कहां है और इधर एडीजी कहते हैं साक्ष्य होगा तो हम कार्रवाई करेंगे. जब चश्मदीद है जिसने अपने तीन परिवार के सदस्यों को खो दिया, वह बोल रहा है तो इनको और कौन सा गवाह चाहिए. जिसको खुद गोली लगी हो और वो बयां कर रहा है तो इससे बड़ा साक्ष्य क्या होगा?''

तेजस्वी ने कहा, ''हम लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो क्या गोपालगंज में जब एक हजार बाइक निकलीं तो वो क्या था?'' जो वीडियो हमनें रिलीज किया उसमें जुलूस साफ दिख रहा है, एक और वीडियो में तो पुलिस को धमकी दी जा रही है. लॉक डाउन में हमने सारे नियमों को माना है.

पुलिस ने क्या कहा?  बिहार के एडीजी जितेंद्र कुमार ने जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे के बारे में बताया, ''तीन व्यक्तियों के हत्या मामले में वादी ने बयान दिया उसमें उन्होंने तीन व्यक्ति की उपस्थिति वहां दर्शायी और एक अज्ञात की. उन तीन में से दो को गिरफ्तार किया गया है. वादी द्वारा स्थानीय विधायक पर यह आरोप लगाया गया है कि साजिश में ये शामिल हैं तो इसमें हम साक्ष्य संकलन कर रहे हैं जैसे ही साक्ष्य मिलता है उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, इसमे किसी प्रकार का आशंका या संदेह नहीं है.''

उन्होंने कहा, ''सीआईडी लोकल पुलिस को सहयोग कर रही है और जो भी साक्ष्य वहां मिले जैसे बुलेट मिले हैं उन सभी चीजों पर हम लोकल पुलिस को सपोर्ट कर रहे हैं, जहां तक अन्य तरह के एविडेन्स कलेक्ट करना है लोकल पुलिस कर रही है और हम उन्हें साइंटिफिक एविडेन्स कलेक्ट करने में सपोर्ट कर रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget