एक्सप्लोरर

ब्रज में भक्तिभाव में डूबे नजर आए तेज प्रताप, दो दिन बिताकर दिल्ली रवाना हुए

तेजप्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को अचानक अपने आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित वृन्दा धाम पहुंचे जहां उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया.

मथुरा: लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव दीवाली के अवसर पर दो दिन ब्रज में बिताकर शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. इस बीच, उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व वृन्दावन में मनाया, तो भाईदूज के मौके पर गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाई. वृन्दावन, गोवर्धन और बाद में बरसाना के मंदिरों में दर्शन कर अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए. बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है. उनके इस कदम से घरवाले परेशान हैं.

तेजप्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को अचानक अपने आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित वृन्दा धाम पहुंचे जहां उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया. शुक्रवार की सुबह वह अपने मित्रों को वृन्दावन में ही छोड़कर अकेले कार में गोवर्धन से तीन किमी दूर राधाकुण्ड कस्बे में पहुंच गए. वहां स्थित राधा कुण्ड में स्नान किया और फिर करीब दो बजे एक तिपहिया में बैठकर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े.

इस बीच, परिक्रमा में पड़ने वाले सभी मंदिरों को शीष नवाते हुए उन्होंने राधाकुण्ड और कुसुम सरोवर पर कुछ समय के लिए विश्राम भी किया. इस दौरान वह पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे नजर आए. बाद में, उनके साथी भी उनके साथ शामिल हो गए. वृन्दावन, राधाकुण्ड, गोवर्धन, बरसाना आदि किसी भी स्थान पर उन्होंने मीडिया से सीधे बातचीत नहीं की. मीडिया से वह पूरी तरह से दूरी बनाए रहे. हां, इतना जरूर था कि उन्होंने किसी को फोटो लेने से नहीं रोका. परिक्रमा समाप्त कर उन्होंने गिरिराज मुखारबिन्दु मंदिर के दर्शन किए और फिर बरसाना होते हुए दिल्ली की ओर निकल गए.

उनके एक परिचित ने कहा कि आज उनके छोटे भाई और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और वह दिल्ली में हैं. इसलिए तेजप्रताप उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंच सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget