एक्सप्लोरर

बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प नहीं दे पाएगा महागठबंधन- सुशील मोदी

इससे पहले भी सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को एनडीए का चेहरा बताया था और कहा था कि नीतीश ही 2020 में एनडीए के कप्तान होंगे. अब उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प नहीं दे पाएगा.

पटना: बीते दिनों में बिहार में महागठबंधन के भीतर से भी सीएम उम्मीदवार को लेकर तकरार सामने आई. पहले ये एनडीए में देखने को मिला जब नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने बयान दिया. हालांकि बाद में सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ही 2020 में एनडीए के कैप्टन होंगे. एक बार फिर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को चेहरा बताया है.

सुशील मोदी ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प नहीं दे पाएगा. सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''जैसे संसदीय चुनाव से पहले विरोधी दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं दे पाये, उसी तरह महागठबंधन बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प नहीं दे पाएगा और एनडीए विधानसभा चुनाव में संसदीय चुनाव की सफलता को शानदार आंकड़ों के साथ दोहरायेगा.''

बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम और वीआईपी शामिल हैं. इसमें से आरजेडी ने ये पहले ही एलान कर दिया है कि तेजस्वी यादव ही 2020 में उनकी पार्टी का चेहरा होंगे. लेकिन बाकी दल ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है. हम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में कहा था कि तेजस्वी यादव की उम्मीदवारी अभी फाइनल नहीं है. उन्होंने यहां तक कहा था कि अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा. एक बार तो मांझी ने ये भी कह दिया था कि अगर सूबे में महागठबंधन जीतता है तो वे भी सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. सुशील मोदी ने महागठबंधन के भीतर सीएम पद को लेकर जारी इस तरकार पर ही निशाना साधा है.

इसके अलावा महागठबंधन में शामिल आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीएम पद को लेकर अपनी पार्टी का मत अभी तक सामने नहीं रखा है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या महागठबंधन में शामिल पार्टियां आरजेडी के 'चेहरे' के चेहरे को स्वीकार करती है?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget