एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी ने पेश किया बजट, शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च, चार जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, पढ़ें पूरी डिटेल

सुशील मोदी ने कहा, ''हर बार चुनौतियों से हारते हैं हम, जख्म जितना गहरा हो, उतना मुस्कुराते हैं हम.'' इस शेर के साथ उन्होंने बजट की शुरुआत की. इस बजट में सबसे अधिक खर्च शिक्षा पर किया जाएगा.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 2,11,761.49 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. ये पिछली बार के बजट के मुकाबले 11,260.48 करोड़ ज्यादा है. शिक्षा के लिए सबसे अधिक करीब 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सुशील मोदी ने एक शेर पढ़ते हुए बजट की शुरुआत की. उन्होंने कहा, ''हर बार चुनौतियों से हारते हैं हम, जख्म जितना गहरा हो, उतना मुस्कुराते हैं हम.''

शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च

इस बजट में सबसे अधिक शिक्षा पर खर्च किया जाएगा. सुशील मोदी ने कहा, ''राज्य सरकार वर्ष 2020-21 में शिक्षा पर 35,191.05 करोड़ रुपये खर्च करेगी. राज्य की सड़को पर 17,345 करोड़, ग्रामीण विकास पर 15,955.29 करोड़, पंचायतीराज पर 10,615.21 करोड़ और नगर विकास एवं आवास पर 7,213.72 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है. स्वास्थय विभाग के अंतर्गत 10,937.68 करोड़ रुपये और समाज कल्याण विभाग एवं कमजोर वर्गों के पेंशन, आंगनबाड़ी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभागों में 11,9111.38 करोड़ रुपये का प्रावधान है.''

एक महीने के अंदर चार नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

सुशील मोदी ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार आने के बाद बाद चार नए मेडिकल कॉलेज AIIMS, IGIMS,बेतिया, पावापुरी सरकारी क्षेत्र में स्थापित किए गए. मधेपुरा में 781.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. और 2020-21 शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. एक महीने के अंदर बिहार के चार जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे.

सारण, पूर्णिया, समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. साथ ही बेगूसराय, सीतामढ़ी, बक्सर, जमुई में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है. भोजपुर एवं सीवान में भी नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा. इस तरह साल 2005 में अतब तक चार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं और 11 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. इसमें तीन निर्माणाधीन है, दो की निविदा प्रक्रया पूरी हो गई है, चार की मंत्रिपरिषद से स्वीकृति और दो अन्य का भी फैसला लिया जा चुका है.

दरभंगा, बिहटा और पूर्णिया एयरपोर्ट का हो रहा विकास

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि दरभंगा, बिहटा और पूर्णिया एयरपोर्ट का विकास हो रहा है. दो लाख आंगनबाड़ी महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया गया है. महिलाओं को नौकरी में 35 फीसदी और नगर निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया. बिहार में 3519 छात्राएं नर्सिंग ट्रेनिंग ले रही हैं.

मौसम के अनुसार कृषि पर जोर दिया गया

वित्तमंत्री ने कहा कि डीजल अनुदान 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किया गया. 1.36 लाख किसानों को 75 पैसे प्रति यूनिट बिजली दी गई. 12 जिलों में जैविक खेती की योजना शुरू की गई. 8 जिलों के 40 गांवों में वैज्ञानिक कृषि की शुरुआत की गई. 9 अगस्त 2020 को 2.51 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. मौसम के अनुसार कृषि पर जोर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
दिल्ली: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 7 दिन में 27 FIR
दिल्ली: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 7 दिन में 27 FIR
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget