एक्सप्लोरर

Super 30 के फाउंडर आनंद कुमार को अमेरिका में मिला अवार्ड, बोले- शिक्षा हर समस्या का समाधान

मशहूर गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को अमेरिका में सम्मान मिला है. यह एक शिक्षा से जुड़ा अवार्ड है. यहां सम्मान पाने के बाद आनंद कुमार ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहुंच होने से विश्व में बड़ा बदलाव आएगा.

वॉशिंगटन: मशहूर गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को अमेरिका में शिक्षा से संबंधित ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019’ मिला है. उन्हें यह अवार्ड जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए दिया गया है. यह अवार्ड फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस संगठन की तरफ से कैलिफोर्निया में दिया गया.

इस सम्मान समारोह का आयोजन फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस संगठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर कैलिफोर्निया के सैन जोस में आयोजित किया गया था. अवार्ड पाने के बाद सम्मान समारोह में आनंद कुमार ने कहा, ‘‘लोगों तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहुंच होने से विश्व में बड़ा बदलाव आएगा. इससे गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या विस्फोट, पर्यावरण सहित कई समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी.’’

आनंद कुमार ने ये कहा 

आनंद कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय लोग अमेरिका सहित पूरे विश्व में अच्छा काम कर रहे हैं और अगर वह अपने समाज को वापस कुछ देते हैं तो यह उनके लिए बेहद संतोषजनक होगा और शिक्षा से ज्यादा कीमती कोई उपहार नहीं हो सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में खालीपन बढ़ता जा रहा है और इस खालीपन को सिर्फ शिक्षा ही भर सकती है. किसी को भी अच्छा अवसर दें तो वह अच्छा करके दिखाएगा. अवसर बहुत मायने रखता है.’’

बता दें कि आनंद कुमार के इंस्टीट्यूट सुपर-30 में गरीब छात्रों को मुफ्त में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है. यहां हर साल 30 छात्रों का चयन टेस्ट लेने के बाद किया जाता है. हर साल यहां से काफी संख्या में छात्रों का चयन आईआईटी प्रवेश परीक्षा में होता है. बता दें कि हाल ही में आनंद कुमार के जीवन पर फिल्म बनी है. इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे.

यह भी पढ़ें-

बाजार में आ गई पहनने वाली कुर्सी, कहीं भी आसानी से बैठ सकेंगे, ये है कीमत

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें क्या है विमान की खासियत

PNB घोटाला मामला: आज ब्रिटेन की अदालत में हो सकती है नीरव मोदी की पेशी

दिल्ली: PM मोदी के बाद आज अमित शाह से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी, मांगा समय

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget