एक्सप्लोरर

Lockdown Side Effect: अवसाद, घरेलू झगड़े बढ़ा रहे हैं उत्तराखंड में सुसाइड केस, आंकड़े चौंकाने वाले हैं

लॉकडाउन ने लोगों के सामान्य जीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है। उत्तराखंड में इस दौरान आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जो आंकड़े सामने आये हैं. वे चिंता बढ़ाने वाले हैं

देहरादून, रवि कैंतुरा। उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान सुसाइड के मामले बढ़े हैं. पुलिस का मानना है कि मौजूदा दौर में नकारात्मक मनोदशा भी इसका कारण है. साथ ही जहां पुलिस ऐसे मामलों पर गहनता से तहक़िक़ात कर रही है. वहीं जानकारों का कहना है कि लॉकडाउन में लोगों की ज़िंदगी एकदम से बदल गई है, लोग घरों में क़ैद हो गये हैं. साथ ही डिप्रेशन, चिंता और घरेलू झगड़े सुसाइड के कारण बने हैं.

ऐसा नहीं है कि उत्तराखंड में पहले कभी सुसाइड ना हुए हों लेकिन अगर हम लॉकडाउन के दौरान इन मामलों पर ग़ौर करें तो ये मामले पहले की अपेक्षा ज़्यादा बढ़े हैं. लॉकडाउन में 22 मार्च से 22 अप्रैल तक एक महीने के दौरान राज्य में 20 सुसाइड हुए. वहीं 23 अप्रैल से 11 मई तक 18 दिनों के भीतर संख्या 25 पहुंच गई। वहीं लॉकडाउन से पहले उत्तराखंड में जनवरी महीने में केवल 12 सुसाइड हुए. यानी कि क़रीब 13 फीसदी सुसाइड मामलों में लॉकडाउन के दौरान बढ़ोतरी हुई.

मनोचिकित्सक मुकुल शर्मा का मानना है कि लॉकडाउन से पहले सामान्य जीवन था लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से लोग एक तरह से घरों में क़ैद हो गये। इसके साथ ही डिप्रेशन, चिंताएं और घरेलू झगड़े भी बढ़े हैं. एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक़ सिर्फ 50 फीसदी लोगों को ही सही उपचार और दवा मिल पाई. मनोचिकित्सक मानते हैं कि डिप्रेशन में दवाइयां ना मिलने से हिंसा की प्रवृति बढ़ती है और जीवन का महत्व ऐसे लोगों के लिए समाप्त हो जाता है.

वहीं देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि लॉकडाउन होने से लोगों में नेगेटिविटि बढ़ी है, ऐसे मामलों के पीछे और क्या वजह हो सकती है, उनपर भी काम किया जा रहा है. साथ ही सुसाइड के मामलों पर गहनता से जांच की जा रही है.

लॉकडाउन में सामान्य ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है. ऐसे में लोग ना तो किसी से मिल पा रहे हैं और ना ही अपना दुख-दर्द अपनों के साथ शेयर कर पा रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए जहां लॉकडाउन ज़रूरी है वहीं लोगों को भी देश हित में लॉकडाउन के साथ अपना ख़्याल रखना भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: IIT Bombay में छात्र ने की आत्महत्या, कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन
मुंबई: IIT Bombay में छात्र ने की आत्महत्या, कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन
सम्राट सरकार का एक्शन! 1274 वांटेड गिरफ्तार, 1328 अपराधियों की संपत्ति जब्त
सम्राट सरकार का एक्शन! 1274 वांटेड गिरफ्तार, 1328 अपराधियों की संपत्ति जब्त
पार्षदों की 'बाड़ेबंदी' पर टकराव, PCC चीफ डोटासरा बोले- 'अगर कोई खून- खराबा...'
पार्षदों की 'बाड़ेबंदी' पर टकराव, PCC चीफ डोटासरा बोले- 'अगर कोई खून- खराबा...'
सलमान खान ने की बप्पा की आरती तो VHP नेता बोले, 'अगर कोई...'
सलमान खान ने की बप्पा की आरती तो VHP नेता बोले, 'अगर कोई...'

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget