एक्सप्लोरर

एसपी ने मेयर चुनाव के लिए अयोध्या में एक किन्नर को दिया टिकट

यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस साल अयोध्या नगर निगम बना और यहां पहली बार मेयर के चुनाव होंगे. बीजेपी ने अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है.

 

यूपी: अयोध्या से मेयर पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक किन्नर को टिकट दिया है. गुलशन विंदु के नाम का ऐलान अखिलेश यादव ने किया. वे पहले भी दो बार अयोध्या से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर गुलशन दोनों बार चुनाव हार गईं.

यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस साल अयोध्या नगर निगम बना और यहां पहली बार मेयर के चुनाव होंगे. बीजेपी ने अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने एक किन्नर को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया है. अयोध्या बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट है. योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को यहां चुनाव प्रचार करेंगे. उनकी अगुवाई मे यूपी सरकार ने इस बार छोटी दिवाली को ही धूम धाम से दिवाली मनाई.

समाजवादी पार्टी ने मेयर के चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. गोरखपुर से राहुल गुप्ता को टिकट दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ यहां से पांच बार सांसद रहे हैं. गोरखपुर से मेयर का चुनाव कौन लड़ेगा? ये योगी ही तय करेंगे. पिछली बार यहां से मेयर के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी.

अखिलेश यादव ने मुरादाबाद से यूसुफ अंसारी को मेयर का उम्मीदवार बनाया है. वे 2012 में मुरादाबाद से पार्टी के विधायक चुने गए थे, लेकिन पिछला चुनाव वे हार गए. बरेली से एक बार फिर आई एस तोमर समाजवादी पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ेंगे. वे लगातार दो बार मेयर रह चुके हैं.

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई और मेरठ से श्रीमती दीपू मनेठिया वाल्मीकि को मेयर का टिकट दिया है. झांसी से राहुल सक्सेना इस बार चुनाव लड़ेंगे. वे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताये जाते हैं. यूपी में इस बार मेयर के 16 पदों के लिए चुनाव नवंबर महीने में तीन चरणों में होंगे. वोटों की गिनती 1 दिसंबर को होगी. यूपी में सत्ता संभालने के बाद योगी सरकार की ये पहली परीक्षा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Maharashtra News: वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत
वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget