एक्सप्लोरर

छठ के मौके पर रांची से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए किस दिन कर सकते हैं सफर

दक्षिण पूर्वी रेलवे छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन चला रही है. यह स्पेशल ट्रेन रांची से पटना और पटना से रांची के बीच चलेगी. स्पेशल ट्रेन नंबर 08623/08624 चलने से यात्रियों की भीड़ पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है.

पटना: बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है. छठ के मौके पर कई लोग जो घर से बाहर रहते हैं वह त्यौहार मनाने घर वापस लौटते हैं. ऐसी स्थिती में ट्रेन में अक्सर यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है और ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ भी हो जाती है. इसी बात को ध्यान रखते हुए दक्षिण पूर्वी रेलवे छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन चला रही है. यह स्पेशल ट्रेन रांची से पटना और पटना से रांची के बीच चलेगी.

यह स्पेशल ट्रेन नंबर 08623 शनिवार 10 नवंबर को रांची से रात 11:55 में खुलेगी. रांची, गोमो, गया, जहानाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन 11 नवंबर को सुबह 09:30 में पटना जंक्शन पहुंचेगी. वहीं वापसी में स्पेशल ट्रेन नंबर 08624, 11 नवंबर को दिन में 10:30 बजे पटना से खुलेगी और जहानाबाद, गया होते हुए शाम 07:30 में रांची पहुंच जाएगी.

छठ के मौके पर रांची से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए किस दिन कर सकते हैं सफर

वहीं छठ पूजा से पहले यात्रियों की ट्रेन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने भी व्यापक तैयारी की है. त्यौहारों के समय ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दन रेलवे ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 78 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. इस दौरान ये ट्रेनें 519 ट्रिप लगाएंगी. 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ट्रेन की डिमांड सबसे अधिक होगी इसके लिए रेलवे अलग से भी कुछ ट्रेनें चला सकती है.

सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलेंगी. बिहार के कई जगहों के लिए नई दिल्ली से 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ट्रेनें चलेगी. इनमें भागलपुर के लिए 2, बरौनी जंक्शन- 5, दरभगा- 15, गया- 04, जोगबनी- 04, जयनगर- 03, कटिहार- 09, मुजफ्परपुर- 09, पटना- 11, सहरसा- 11 स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलेगी. यूपी की बात करें तो यहां इलाहाबाद (प्रयागराज) के लिए 02, वाराणसी के लिए 08, गोरखपुर के लिए 03 और लखनऊ के लिए 05 स्पेशल ट्रेनें दी गई हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget