एक्सप्लोरर

यूपी: बूचड़खानों पर कसते शिकंजे से चमड़े का व्यापार भी प्रभावित

लखनऊ: यूपी में अवैध बूचड़खानों पर शिकंजा कसता जा रहा है. मीट कारोबार पर तो इसका असर पड़ ही रहा है, अब चमड़े का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. कानपुर की चमड़ा इंडस्ट्री में कच्चा माल नहीं आने से काम करने वाले लोगों के सामने बड़ी मुश्किलें पैदा हो गयी हैं. चमड़े के कारोबार के लिए मशहूर कानपुर में लाखों लोगों का रोज़गार इसी से चलता है. मालिकों का कहना है कि बूचड़खानों के बंद होने से कच्चे माल में कमी आयी है जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है. यही नहीं, फैक्ट्रियों में काम भी कम रह गया है और इस वजह से मज़दूरों को अपनी रोज़ी रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है.

यह भी पढ़ें : यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा : बॉयोलॉजी का पेपर लीक, शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज

बूचड़खानों पर कार्रवाई को चमड़े के कारोबारी सही ठहरा रहे हैं

आगरा में भी कमोबेश हालात कानपुर जैसे ही है. यहां मुख्य रूप से जूते और बैग्स बनाने का काम होता है. अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई को चमड़े के कारोबारी सही ठहरा रहे हैं लेकिन दूसरी ओर कच्चे माल की कमी और उसकी कीमतों में हुए इज़ाफे से चिंतित भी हैं. हालांकि कारोबारियों का कहना है कि तत्काल तो कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है, लेकिन आने वाले 6 महीने में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

चुने जाने के बाद इस वादे को सीएम योगी ने खूब निभाया है

अवैध बूचड़खानों पर बैन बीजेपी के चुनावी वादों में शामिल था. चुने जाने के बाद इस वादे को सीएम योगी ने खूब निभाया है. ऐसी भी ख़बरें आ रही हैं के कई वैध बूचड़खानों को भी बंद कराया जा रहा है लेकिन योगी सरकार ये साफ कर चुकी है कि कार्रवाई सिर्फ अवैध बूचड़खानों पर हो रही है, लाइसेंस वाले और मानकों के मुताबिक काम करने वाले बूचड़खाने काम करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : आजम खान पर करोड़ों के 'घोटाले' का आरोप, पूर्व मंत्री ने दी है सफाई

यह भी जानिए : 

चमड़े के कारोबार से 20 लाख लोग जुड़े है, 1.75 लाख लोग जूते बनाने का काम करते है

उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग में लगभग 10 लाख लोग जुड़े हुए हैं

चमड़ा उद्योग में पूरे देश में कुल निवेश 5,322 करोड़ रुपए का है

साल 2014-15 में चमड़े के सामान का निर्यात 94.20 करोड़ डॉलर हुआ था

बूचड़ख़ानों और चमड़ा उद्योग में मुसलमानों के अलावा दलितों की एक बड़ी आबादी भी शामिल है.

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक़ देश के 75 बूचड़ख़ानों में से 38 उत्तर प्रदेश में हैं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत 18 लाख 50 हजार मीट्रिक टन बीफ का निर्यात करता है

बीफ उत्पादन में भारत दुनिया में पांचवे नंबर पर है,निर्यात में पिछले साल तक दूसरे नंबर पर

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget