एक्सप्लोरर

सरकारी बंगले के बहाने गायिका मालिनी अवस्थी ने अखिलेश यादव पर मारा ताना

लोकगायिका मालिनी अवस्थी अखिलेश यादव का नाम लिए बिना हमला बोला है. मालिनी ने ट्वीट किया, ''अफ़सर का चरित्र बस देखना समझना हो, बस उसके छोड़े गए आवास की स्थिति से देखो, समझो.''

लखनऊ: सरकारी बंगले के लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सबके निशाने पर हैं. सोशल मीडिया में तो उनका जम कर मज़ाक़ उड़ रहा है. किसी ने स्वीमिंग पूल को लेकर ताने मारे तो कुछ लोग साइकिल ट्रैक उखाड़ लेने पर उनकी चुटकी ले रहे हैं. अखिलेश के समर्थक भी उनके बचाव में उतर गए हैं, घर में बने मंदिर की तस्वीर पोस्ट की गई है. ये बताया जा रहा है कि कर डिंपल यादव जहॉं पूजा करती थीं, उसे भी साथ नहीं ले गईं.

लोकगायिका मालिनी अवस्थी अखिलेश यादव का नाम लिए बिना हमला बोला है. मालिनी ने ट्वीट किया, ''अफ़सर का चरित्र बस देखना समझना हो, बस उसके छोड़े गए आवास की स्थिति से देखो, समझो.'' अखिलेश ने हफ़्ते भर पहले ही लखनऊ का सरकारी बंगला ख़ाली किया है. पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें 4 विक्रमादित्य मार्ग वाली कोठी मिली थी. बीते शनिवार को राज्य संपत्ति विभाग ने इस घर तो मीडिया के लिए खोल दिया, पता चला कि ख़ाली करने से पहले घर में कई जगह तोड़ फोड़ हुई है. बीजेपी का आरोप है कि सरकारी पैसे से लगे बाथरूम के फिटिंग तक उखाड़ लिए गए. अब मालिनी अवस्थी भी इस आरोप प्रत्यारोप के जंग में कूद पड़ी हैं. वे योगी सरकार में सबसे ताक़तवर आईएएस अफ़सरों में से एक अवनीश अवस्थी की पत्नी हैं. सूचना, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य और यूपीडा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव की ज़िम्मेदारी उनके पति अवनीश के पास है. कहा जाता है कि पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय की भी उन पर मेहरबानी रही है. ऐसे में अखिलेश यादव पर मालिनी अवस्थी के ट्वीट को लेकर तरह तरह की चर्चा है. राजनैतिक गलियारों में और अफ़सरों के बीच भी मालिनी अवस्थी का ट्वीट चर्चा में है. यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गोरखपुर महोत्सव से लेकर तमाम सांस्कृतिक आयोजनों में मालिनी मौजूद रहती हैं. वे चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं. बीजेपी और मोदी सरकार के समर्थन में मालिनी आगे रहती हैं. उनके सीनियर आईएएस अफ़सर पति अवनीश अवस्थी की गिनती योगी आदित्यनाथ के सलाहकारों में होती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget