एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा ने 'VIP कल्चर' को लेकर पीएम मोदी को घेरा

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का पिछले साल 'वीआईपी स्टेटस' छिन गया था. उन्होंने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

पटना: पटना साहिब से बीजेपी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सिन्हा ने पीएम के काफिले के गुजरने के दौरान सड़क यातायात के बाधित होने की ओर इशारा करते हुए उन पर प्रहार करते हुए 'वीआईपी कल्चर' को लेकर नापसंदीदगी का इजहार किया है.

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर हैंडल पर सोमवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, "सर जी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50 वें स्थापना दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए, आपने हमारे देश की रक्षा में उनके जबरदस्त उपलब्धियों की सराहना की पर वीआईपी कल्चर में उनके लिए काम कितना मुश्किल हो जाता है जब वीआईपी अपनी स्थिति और रुतबे का लाभ उठाते हैं.''

शत्रुघ्न ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ''सर जी, रूट कल्चर के बारे में आपके क्या विचार हैं. जब आप यात्रा करते हैं, तो जनता की असुविधा और सड़क यातायात के बाधित होने का कारण बनती है और यह कहा जाता है कि रूट लगा हुआ है.'' उन्होंने कहा, "यह एक एमपी (सांसद) हैं जो पीएम बन जाते हैं, इसलिए भारी अंतर क्यों है. यह आपके साथ शुरू होना चाहिए, दूसरों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए.'' सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आशा और कामना करते हैं कि आप चुनाव बाद 'कथनी और करनी' के अंतर को पाट देंगे.

उल्लेखनीय है कि सिन्हा का पिछले साल 'वीआईपी स्टेटस' छिन गया था. इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पटना साहिब सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारने के लिए बातचीत चल रही है. यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget