एक्सप्लोरर

पहले मेरठ में होने वाली थी ZERO की शूटिंग, शहर से शाहरुख का रहा है खास कनेक्शन

शाहरुख खान की नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है जीरो. इस फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम है बउआ सिंह जो मेरठ का रहने वाला है. दरअसल शाहरुख का मेरठ से खास कनेक्शन रहा है और इस फिल्म की शूटिंग भी पहले मेरठ में ही होने वाली थी.

मेरठ: शाहरुख खान की नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है जीरो. इस फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम है बउआ सिंह जो मेरठ का रहने वाला है. दरअसल शाहरुख का मेरठ से खास कनेक्शन रहा है और इस फिल्म की शूटिंग भी पहले मेरठ में ही होने वाली थी.

आपको बता दें कि शाहरुख के मामा कभी पुराने मेरठ के लाला बाजार इलाके में रहा करते थे. बचपन में शाहरुख कई बार मेरठ आए थे और यहां की गलियों, बाजारों में घूमे थे. जब जीरो की शूटिंग शुरु हुई थी तब भी एक टीम मेरठ आई थी.

इस टीम को ये पता करना था कि मेरठ में शूटिंग की जा सकती है या नहीं. हालांकि उस वक्त तक ये नहीं पता था कि फिल्म का नाम क्या होने वाला है. मेरठ के जिन इलाकों में इस फिल्म का शूट होना था वे काफी भीड़भाड़ वाले हैं. खासकर घंटाघर, नगरनिगम का कपड़ा बाजार, कमिश्नरी चौराहा, एसएसपी आफिस और पुराने मेरठ के रिहायशी इलाके.

पहले मेरठ में होने वाली थी ZERO की शूटिंग, शहर से शाहरुख का रहा है खास कनेक्शन

यहां शूट करने के लिए शाहरूख की टीम ने अपने खर्च पर 6 लाख रूपये अदा कर घंटाघर की घड़ी भी ठीक कराई थी. मगर आम दिनों में शहर के जाम की हालात देखकर शाहरूख की टीम के हौसले टूट गये. फिर तय हुआ कि सब कुछ मुंबई में ही होगा. भारी- भरकम खर्च के बाद मुंबई की फिल्मसिटी में ही मेरठ बसाया गया.

2 नवम्बर को फिल्म का पोस्टर आया था और उसमें मेरठ का खूबसूरत घंटाघर बैकग्राउन्ड में दिख रहा था. तभी से मेरठ में इस फिल्म को लेकर चर्चाएं थीं. कल जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और ये साफ हुआ कि शाहरुख के कैरेक्टर का नाम बउआ सिंह है और वो मेरठ का रहने वाला है तभी से मेरठ में ये ट्रेलर वायरल हो रहा है.

पहले मेरठ में होने वाली थी ZERO की शूटिंग, शहर से शाहरुख का रहा है खास कनेक्शन

मेरठ की लोकेशन्स की बात करें तो इस फिल्म में घंटाघर, कपड़ा बाजार में शाहरूख खान एक रिक्शे पर नाचते हुए दिखाई देगें. एक सीन में उनके साथ अनुष्का भी है. यानी बऊआ सिंह ने उन्हें भी मेरठ की सैर कराई है. मेरठ का एसएसपी आफिस, कमिश्नरी चौराहा, टाउनहॉल, लाला का बाजार, वैली बाजार और खैरनगर इस फिल्म में दिखाई देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget