एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: जमानत की रकम भरने 10,000 के सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार, वित्त मंत्री के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

माना जा रहा है कि सपाक्स के कई उम्मीदवार बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि सपाक्स को लेकर बीजेपी कुछ भी कहने से बच रही है. जबकि सपाक्स के उम्मीदवार बीजेपी को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अजीबो-गरीब किस्से और रोचक तस्वीरें सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक रोचक किस्सा दमोह से आया है. इस विधानसभा सीट से सूबे के वित्त मंत्री जयंत मलैया चुनावी मैदान में है. जयंत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) उम्मीदवार मनोज देवलिया ने कुछ ऐसा किया वहां मौजूद अधिकारी दंग रह गए. दरअसल सपाक्स के उम्मीदवार ने एक बोरी एक और दो रूपये का सिक्का लेकर नामांकन करने पहुंचे थे.

नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सपाक्स के उम्मीदवार एक बोरी सिक्का लेकर पहुंचे थे. बोरी देखकर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया. जिसके बाद उन्होंने बताया कि उनके पास नामांकन भरने के लिए इस बोरी में पैसे हैं.

जांच पड़ताल के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इस बोरी को अंदर ले जाने की इजाजत दे दी. नामांकन फॉर्म खरीदने के दौरान इन पैसों को गिना गया तो 10 हजार रूपये थे. इन सिक्कों से प्रत्याशी ने अपना फॉर्म खरीदा और जमानत राशि अदा करके नामांकन दाखिल किया.

करीब एक घंटे तक गिनती के बाद इस पैसे से उम्मीदवार को फॉर्म दिया गया. हालांकि निर्वाचन कार्यालय में जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना अचंभित रह गया. कारण आज से पहले यहां ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिला था.

मनोज देवलिया को सपाक्स पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. देवलिया का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार जयंत मलैया से होगा. मनोज ने कहा, ''शहर के लोगों ने उन्हें एक एक रूपये देकर चुनाव लड़ने के लिए भेजा है. इस पैसे से ही उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीदा.''

माना जा रहा है कि सपाक्स के कई उम्मीदवार बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि सपाक्स को लेकर बीजेपी कुछ भी कहने से बच रही है. जबकि सपाक्स के उम्मीदवार बीजेपी को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

बता दे कि राज्य में 230 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. 28 नवंबर को यहां मतदान होगा और वोटों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी. एबीपी न्यूज सर्वे के मुताबिक सबे में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

राज्य में 41 फीसदी वोट बीजेपी को मिल सकती है तो वहीं कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस 40 फीसद वोट पाने में कामयाब होती दिख रही है. अन्य के खाते में 19 फीसदी वोट जाने का अनुमान है.

कुल 230 सीटों में से सत्तारूढ़ बीजेपी को 116 सीटें मिल सकती है. वहीं करीब 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस को 105 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में 9 सीटें जाने का अनुमान जताया जा रहा है.

टिकट नहीं मिलने पर छलके सरताज सिंह के आंसू, बीजेपी छोड़ी, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget