एक्सप्लोरर

अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह के बयानों पर भड़के संजय सिंह, कहा-सरकार संज्ञान लेगी, ज़रूरी कार्रवाई होगी

जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे पर दादागिरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोग केन्द्र में मंत्री है और इस पद की एक गरिमा होती है. इन लोगों ने गरिमा को ताक पर रख दिया है.

नई दिल्लीः गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के हालिया बयानों पर भड़के जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा कि गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के बयानों पर सरकार संज्ञान लेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे दादागिरी कर रहे हैं. सरकार इसका संज्ञान लेगी और ज़रूरी कार्रवाई होगी.

संजय सिंह ने आज कहा " ये बिल्कुल ही दादागीरी है, ये लोग केंद्र सरकार में मंत्री है और मंत्री पद की अपनी एक गरिमा होती है. इन लोगों ने गरिमा को ताक पर रख दिया है. कल गिरिराज सिंह ने कहा हम आत्महत्या कर लेंगे तो उनको रोका किसने है, तारीख और समय बता दीजिए कब आत्म हत्या करेंगे. आप क्यों आत्म हत्या करेंगे ? कायर लोग ऐसी बात करते हैं, आप एक मंत्री है तो आपको मालूम होगा कि आत्महत्या में सजा का भी प्रावधान है इसमे एक साल से दस साल की सजा का भी प्रावधान है. उन्होंने गिरिराज सिंह पर मीडिया में आने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया.

संजय सिंह ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि नीतीश जी के राज में बाढ़ पीड़ितों और सुखाड़ पीड़ितों के लिए काम नहीं हुआ हो. चूंकि नीतीश जी के काम मे कोई कमी नहीं है तो गिरिराज सिंह को इसकी पीड़ा है और मीडिया के लोग उनको जगह देते हैं तो वो और खुश हो जाते हैं. रोज वो मीडिया में आने के लिए वैसा करते हैं. उनको मालूम है कि हम क्या बोलेंगे तो हमको मीडिया में जगह मिलेगी.

वहीं अश्विनी चौबे पर भी दादागिरी का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि अश्विनी चौबे की ये तो बिल्कुल ही दादागीरी है, आप केन्द्र में मंत्री है और इस पद की एक गरिमा होती है और आप एक पुलिस अधिकारी को कहते हैं कि उनकी वर्दी उतरवा लेंगे, और इस पर तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए. अभी हाल के दिनों में चेकिंग के दौरान सबको फाइन लग रहा है तो अगर वो ऐसा शब्द बोले है तो निश्चित तौर पर उनपर कार्यवाही होगी. निश्चित ही कोई भी अगर एक सामान्य आदमी भी बोलता है एक पुलिस को की हम आपका वर्दी उतरवा लेंगे तो उसपर कार्यवाही होगी. इस कानून में इसकी सजा है.

क्या है मामला दरअसल कल अश्विनी कुमार चौबे ने अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाया था. जनता की समस्याओं से रूबरू होने के क्रम में एक कार्यकर्ता ने मंत्री से गुंडा रजिस्टर में अपना नाम दर्ज होने की शिकायत की जिसके बाद मंत्री आगबबूला हो गए. उन्होंने नया भोजपुर ओपी थानेदार को अपने सामने बुलाया और जमकर हड़काया. मंत्री ने अधिकारी से कहा कि ऐसा काम मत करिए नहीं तो आपकी वर्दी उतर जाएगी.

ये भी पढ़ें बिहार: अश्विनी कुमार चौबे ने सरेआम थानेदार को दी वर्दी उतरवाने की धमकी गिरिराज सिंह ने दिए संन्यास के संकेत, कहा- पीएम मोदी की दूसरी पारी मेरे राजनीतिक जीवन की भी अंतिम पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget