एक्सप्लोरर

नींद में अखिलेश के खिलाफ बयान देते हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष: एसपी

एसपी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को भ्रम है कि वे राजनीति के बड़े पंडित हैं और कभी भी किसी को भी अपना प्रवचन दे सकते हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेतृत्व अभी तक राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से अछूता है.

पार्टी का कहना है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वह अखिलेश यादव के विरुद्ध अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करने में कोई संकोच नहीं करते हैं. उन्हें अपने पद की गरिमा और सामाजिक मूल्यों का भी ध्यान नहीं रहा है. बीजेपी का आवां ही ऐसा है कि उससे राजनीतिक शिष्टाचार की आशा करना व्यर्थ ही है.

'बीजेपी समर्थक बच्चों संग घूमने चले गए इसलिए हार गए कैराना और नूरपुर'

एसपी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को भ्रम है कि वे राजनीति के बड़े पंडित हैं और कभी भी किसी को भी अपना प्रवचन दे सकते हैं. बैठकों में सो जाने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लगता है नींद में अखिलेश जी के खिलाफ बड़बड़ाने की स्थिति में ही बयान कलमबंद कराते हैं. वे भूल जाते हैं कि खुद उनकी पार्टी के ही तमाम बड़े नेता विधानमंडल के अंदर और बाहर अखिलेश की विनम्रता, उदारता और शिष्टता के प्रशंसक हैं.

बीजेपी को पच नहीं रही कैराना और नूरपुर की हार : अखिलेश

चौधरी ने कहा कि सच तो यह है कि अखिलेश यादव की समझ और राज्य के विकास की योजनाओं की नकल करने की योग्यता भी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में नहीं है. केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होते हुए भी उत्तर प्रदेश में विकास ठप है और समाज का हर वर्ग असंतुष्ट है. राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है. योगी, मोदी की तरह सिर्फ भाषणों और प्रचार की बदौलत जनता को भरमाते हुए समय पूरा करने में लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget