एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी ने की 12 जिलाध्याक्षों की घोषणा, लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भंग हो गई थीं इकाइयां

लोकसभा चुनाव के बाद से भंग समाजवादी पार्टी की जिला इकाइयों को फिर से बहाल कर दिया गया है. चुनाव में विपरीत परिणाम आऩे के बाद सभी पैनलिस्ट और जिला इकाइयों को भंग कर दिया था.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी व इटावा सहित 12 जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. इनमें दो उपाध्यक्ष और एक महामंत्री भी शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि विभिन्न जिलों में मैनपुरी का जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, इटावा का गोपाल यादव, औरैया का राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर का प्रमोद त्यागी, सहारनपुर का रुद्रसेन चौधरी, बस्ती का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को बनाया गया है.

इसके अलावा, मथुरा का लोकमणि जादौन, लखनऊ का जयसिंह जयंत, जालौन का नवाब सिंह, बुलंदशहर का अमजद गुड्डू व उन्नाव का धर्मेद्र सिंह यादव को बनाया गया है. इसके अलावा, औरैया के उपजिलाध्यक्ष रवि वर्मा और महामंत्री ओमप्रकाश ओझा होंगे. वहीं मथुरा का उपजिलाध्यक्ष रणवीर सिंह धनगर को बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ बने महागठबंधन को लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कहीं कम सफलता हाथ लगी. प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 60 सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे गठबंधन को महज 15 सीटें ही मिली हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने टीवी पर पार्टी का पक्ष रखने वाले सभी पैनलिस्ट को बर्खास्त कर दिया.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा था, ''राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर टीवी चैनलों पर नामित किये गये पार्टी प्रवक्ताओं का मनोनयन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है.उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि किसी भी प्रवक्ता को चैनलों पर बहस के लिये आमंत्रित नहीं किया जाए.''

वोट प्रतिशत के लिहाज से देखें तो सपा-बसपा-आरएलडी महागठबंधन का प्रयोग बिल्कुल नाकाम साबित हुआ. एक-दूसरे को अपना वोट अंतरित करने का दावा कर रही सपा और बसपा का वोट प्रतिशत बढ़ने के बजाय घट गया.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां सपा को 22.35 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा घटकर 17.96 फीसद ही रह गया. पिछली बार बसपा को 19.77 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, जो इस बार घटकर 19.26 फीसद रह गये.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नए कानून लाए जाएं

पहली विदेश यात्रा में भारत आए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, आज होगी पीएम मोदी से मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीपी न्यूज़ के सवाल पर बोल्ड हुए उद्धव ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget