एक्सप्लोरर

यूपी: योगी को लोहिया से इकरार, समाजवादी से इनकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के साथ ही योगी सरकार ने समाजवादी के नाम से चल रही सरकारी योजनाओं के नाम बदलने का निर्णय लिया है. अब इन योजनाओं से समाजवादी शब्द को हटाकर मुख्यमंत्री जोड़ा जा रहा है. लेकिन, समाजवाद के जनक कहे जाने वाले राम मनोहर लोहिया के नाम से चल रही सरकारी योजनाओं पर सरकार चुप्पी साधे है. इसी तरह एसपी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र और रामशरण दास के नाम से चल रही योजनाओं पर भी सरकार असमंजस में है.

समाजवादी के नाम से करीब दर्जन भर योजनाएं

पूर्ववर्ती एसपी सरकार ने समाजवादी के नाम से करीब दर्जन भर योजनाएं शुरु की थीं. इनमें सबसे चर्चित समाजवादी एंबुलेंस योजना रही. इसमें एंबुलेंस पूरे प्रदेश में मरीजों के लिए सहायक बनती थीं. विपक्षी दलों की शिकायत पर चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने इन एंबुलेंस पर समाजवादी शब्द ढक दिया था. इसी तरह समाजवादी के नाम से पेंशन योजना, आवास योजना, नमक योजना, श्रवण यात्रा, पूर्वाचल एक्सप्रेस वे, स्मार्ट फोन योजना, किसान पेंशन योजना सहित कई योजनाएं चल रही थीं.

लेकिन, आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का ओहदा संभालने के कुछ ही दिन बाद एसपी सरकार की समाजवादी शब्द से जुड़ी योजनाओं से समाजवादी को हटाने का निर्देश दिया. सूत्रों की माने तो इन योजनाओं में अब समाजवादी की जगह मुख्यमंत्री जोड़ा जायेगा. इसे लेकर एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि योगी सरकार को समाजवादी शब्द से एलर्जी है जबकि देश के संविधान में समाजवाद शब्द का उल्लेख है.

सत्ता के गलियारे में चर्चा का विषय

अब सत्ता के गलियारे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या योगी सरकार प्रखर समाजवादी राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र और राम शरण दास के नाम से जुड़ी योजनाओं के भी नाम बदलेगी. राम मनोहर लोहिया के नाम से ग्रामीण आवास योजना, विकास योजना, बस सेवा, राजकीय नलकूप निर्माण योजना, नलकूप आधुनिकीकरण, पुनर्निर्माण योजना शामिल है.

इसी तरह छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के नाम से भी ग्राम विकास योजना चल रही है. एसपी के वरिष्ठ नेता रहे रामशरण दास के नाम से सड़क योजना संचालित हो रही है. सवाल यह है कि योगी सरकार लोहिया और छोटे लोहिया के नाम से चल रही योजनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि सरकार समाजवादी महापुरुषों के नाम से चल रही योजनाओं के नाम नहीं बदलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget