एक्सप्लोरर

साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, चुनाव आयोग ने मांगी मेरठ के DM से रिपोर्ट

नई दिल्ली:  बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादों में हैं. साक्षी महाराज की मेरठ की सभा को लेकर चुनाव आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है. इस सभा में साक्षी महाराज एक बार फिर कुछ ऐसा बोल गए जिस पर विवाद हो गया है. अपनी इस सभा में जहां साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया और हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने की वकालत की. अयोध्या विवाद का मुद्दा भी उठाया औऱ बोले कि 'जो कलंक था वो तो हमने मिटा दिया.'

विपक्षी दलों ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है. चुनाव आयोग ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और मेरठ के डीएम से रिपोर्ट मांगी है.

आपको बता दें कि यूपी सहित पांचों राज्यों चुनावी बिगुल बज चुका है. तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है. ऐसे में साक्षी महाराज के इस बयान को  चुनाव आयोग ने तुरंत संज्ञान में लिया है. साक्षी महाराज की सभा में वीडियोग्राफी को लेकर भी हंगामा हुआ. इस सभा में प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी करने आए पुलिसवालों को साधुओं ने खदेड़ा दिया था. चुनाव आयोग ने पूरे मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए  मेरठ के डीएम से रिपोर्ट तलब की है.

साक्षी महाराज के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ा तेवर अख्तियार कियाहै.  कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा है, 'जाति और धर्म को लेकर दिया गया साक्षी महाराज का बयान बहुत ही आक्रामक है. यह हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन है.'

 

कल साक्षी महाराज ने कहा था, ‘देश में जनसंख्या के कारण समस्याएं खड़ी हो रही हैं. उसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है, जिम्मेदार वो हैं जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात कर सकते हैं.’

आज चुनाव आयोग के इस कदम के बाद सफाई देते हुए साक्षी महाराज ने कहा, 'जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन उतनी ही है. मैंने कहा था कि औरत मशीन नहीं है. मैंने कहा था कि लोगों को जागिगत कीचड़ से निकलकर अब नारी का सम्मान करे. ना चालीस बीवी चालीस बच्चे चलेगा, ना तीन तलाक चलेगा. सबको मिलकर ये निर्णय लेना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'हमें तो इनाम मिलना चाहिए. हम चार भाई हैं औऱ चारों सन्यासी हैं तो बच्चे करने का कोई सवाल ही नहीं है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 महीने से फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप-धोखाधड़ी और धमकी का है आरोप
7 महीने से फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप-धोखाधड़ी और धमकी का है आरोप
उत्तराखंड में पलायन रोकने की बड़ी पहल, धामी सरकार की ‘प्रवासी पंचायत’ से गांवों में वापसी की तैयारी
उत्तराखंड में पलायन रोकने की बड़ी पहल, धामी सरकार की ‘प्रवासी पंचायत’ से गांवों में वापसी की तैयारी
भड़काऊ बयान देकर बुरा फंसे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अब यूपी पुलिस ने लिया यह एक्शन
भड़काऊ बयान देकर बुरा फंसे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अब यूपी पुलिस ने लिया यह एक्शन
'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड
'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget